मिनी स्कर्ट में पेरिस पहुंचीं Deepika Padukone, ग्लोबल फैशन में छाया स्टाइल का जलवा

Deepika Padukone Global Icon: मां बनने के बाद से ही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के सितारे बुलंदियों पर हैं। अब दीपिका पेरिस में हुए LVMH प्राइज 2025 इवेंट में भारत की ओर से पहली जूरी मेंबर बनकर पहुंचीं.

Deepika Padukone Global Icon: हाल ही में मां बनी दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो सिर्फ बॉलीवुड की क्वीन नहीं, बल्कि ग्‍लोबल फैशन आइकन बनने का भी दम रखती हैं. दीपिका पादुकोण सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि अपने स्टाइल और पर्सनैलिटी से भी फैंस का दिल जीतती रही हैं. हाल ही में हुए LVMH प्राइज इवेंट (Louis Vuitton) में दीपिका भारत की पहली ज्यूरी मेंबर बनकर पहुंचीं थी. इस इवेंट में उनका लुक और स्टाइल हमेशा की तरह चर्चा में रहा

पेरिस पहुंचीं दीपिका ने लूटी महफिल

दरअसल कई ग्लोबल लग्जरी ब्रांड्स दीपिका को साइन कर चुके हैं. साल 2022 में दीपिका को लुई वीटॉन और कार्टियर ने साइन किया था. ऐसा करने वाली वो पहली इंडियन स्टार बनी थीं. वहीं हाल ही 2025 में दीपिका को LVMH प्राइज की ज्यूरी में शामिल किया गया है. ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय महिला हैं. पिछले साल नैटली पोर्टमैन इस इवेंट में स्पेशल ज्यूरी का हिस्सा बनी थीं.

 

इस इवेंट में दीपिका का लुक भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जहां ग्लैमर और क्लास का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिला। 39 की हसीना LV के स्प्रिंग/समर 2025 कलेक्शन की ओवरसाइज्ड शर्ट और मिनी स्कर्ट पहन बेहद ग्लैमरस लगीं। दीपिका के कपड़ों की बात करें तो उन्होंने ब्रांड की ओवरसाइज्ड सिल्क शर्ट पहनी।

अपनी ओवरसाइज्ड शर्ट को स्टाइलिश टच देने के लिए दीपिका ने साथ में मिनी स्कर्ट पेयर की। गोल्डन कलर की इस स्कर्ट पर भी सेक्विन सितारे लगे हैं। स्कर्ट के ऊपर सनहरे सेक्विन सितारों से बनी झालर जैसी डीटेलिंग की गई है, जो इसे अट्रैक्टिव बना रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Louis Vuitton (@louisvuitton)

 

दीपिका जूलरी के नाम पर बस गोल्डन स्टाड इयररिंग्स पहने नजर आईं। जहां उनका स्लिक बन बनाए ब्राउनिश टोन मेकअप में अंदाज कातिलाना लगा। अपने लुक को कॉम्लिमेंट करने के लिए हसीना ने ब्लैक कलर का एलवी का ही बैग कैरी किया, जो फॉल/ विंटर 2025 के कलेक्शन से है।ब्लैक पंप हील्स का कम्बिनेशन पूरे अटायर के साथ जचा।