Ruturaj Gaikwad, Duleep Trophy Semifinal: दलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन की तरफ से शिरकत कर रहे ऋतुराज गायकवाड़ ने दूसरे सेमीफाइनल मैच में शतक जड़ हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है.
Ruturaj Gaikwad, Duleep Trophy Semifinal: बेंगलुरु में दलीप ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल आयोजित किया गया है. वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन की टक्कर हुई है. टॉस वेस्ट जोन के पक्ष में रहा. उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले खेलने आई इस टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही.उनके दो विकेट 10 रनों पर गिर गए. हालांकि ऋतुराज गायकवाड़ ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. जिसकी बदौलत उनकी टीम बेहतर स्थिति में पहुंच गई है.
वन मैन आर्मी बने ऋतुराज गायकवाड़
इंडियन प्रीमियर लीग में CSK टीम की कप्तानी करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ वेस्ट जोन के लिए नंबर-4 पर बैटिंग करने आए. टीम महज 10 रन पर 2 विकेट गंवा चुकी थी, तभी गायकवाड़ ने एक छोर संभाला और आर्यन देसाई के साथ मिलकर 82 रनों की बेहद महत्वपूर्ण साझेदारी की. देसाई 39 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 42 रन जोड़े.
ये भी पढ़े-
ED के दफ्तर पहुंचे शिखर धवन, अनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़ा है मामला
श्रेयस अय्यर दिलीप ट्रॉफी में फेल
दिलीप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन की टीमें आमने-सामने थी। जहां पर वेस्ट जोन के कप्तान शार्दुल ठाकुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जयसवाल सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं श्रेयस अय्यर ने 28 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों को खलील अहमद ने पवेलियन भेजा। हालांकि जायसवाल पहले से ही टीम का हिस्सा हैं, ऐसे में उनको मौका मिलना तय है, लेकिन अय्यर की मुश्किलें बढ़ गई है।
ये भी पढ़े-
Amit Mishra ने किया संन्यास का एलान, IPL में दर्ज है ये अनोखा रिकॉर्ड
वैसे भी भारतीय टेस्ट टीम को नंबर-3 के बढ़िया बल्लेबाज की जरूरत है. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में करुण नायर और साई सुदर्शन, दोनों नंबर-3 पर फ्लॉप रहे थे. गायकवाड़ को टॉप ऑर्डर में बैटिंग करने का अनुभव है।
ये भी पढ़े-
ICC ODI Rankings: ODI के नंबर 1 ऑलराउंडर बने Sikandar Raza, जडेजा-हार्दिक को छोड़ा पीछे