Lucknow News: लखनऊ में ढाबे पर उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक शख्स भगवा लुंगी में नॉनवेज खाने पहुंच गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में गोसाईगंज के केजीएन ढाबे में एक युवक साथी के साथ भगवा रंग की लुंगी पहनकर नॉनवेज खा रहा था। इस बीच वहां पहुंचे एक व्यक्ति ने टोंका दो दोनों के बीच विवाद हो गया। और बात मारपीट तक पहुँच गई। नॉनवेज खा रहे युवक की पिटाई कर दी। पुलिस पहुंची तीनों को पकड़कर थाने ले गई। दोनों पक्षों में हुई मारपीट और हाथापाई की घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
क्या है ये पूरा मामला?
यह पूरी घटना 17 अगस्त को गोसाईगंज थाना क्षेत्र के KGN ढाबा में घटी. इस ढाबा में एक युवक भगवा लुंगी पहनकर चिकन खाते दिखा. जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया. जब युवक नहीं माना तो कहासुनी शुरू हो गई.
ब्रेकिंग न्यूज़। लखनऊ। भगवा लुंगी। खाना नॉन वेज। पिटाई हुई।
लखनऊ
भगवा लुंगी पहनकर नॉनवेज खाने पर पिटाई।
गोसाईगंज के केजीएन ढाबे में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल।
इलाके में रहने वाला दिनेश शर्मा अपने मित्र सुभाष कन्नौजिया के साथ ढाबे पर भोजन कर रहा था।
दिनेश शर्मा भगवा… pic.twitter.com/oXTHNASdSA
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) August 19, 2025
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
देखते ही देखते कहासुनी विवाद में तब्दील हो गई. फिर दोनों में गाली-गलौज शुरू हो गई. इसके बाद दो युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. बवाल को बढ़ता देख ढाबा मालिक सिराजुद्दीन ने पुलिस को फोन कर सूचना दी. फिर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को लेकर थाने गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दो युवक उसकी पिटाई करते नजर आए.
यह भी पढ़ें…
लखनऊ में नौकर ने चोरी करके SIP और FD में किया निवेश, जमीन भी खरीदी
गोसाईगंज पुलिस मौके पर पहुंची तीनों को लेकर थाने गई। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सुभाष ने हाथापाई की थी। उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। वहीं, नरेंद्र और दिनेश शर्मा का दफा 34 में चालान किया गया है।
यह भी पढ़ें…
Lucknow News: बैंकॉक से फर्जी पासपोर्ट लेकर आया लखनऊ, ऐसे खुल गया पूरा खेल