Nagpur Accident Video: नागपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स को अपनी पत्नी का शव बाइक से बांधकर ले जाना पड़ा. सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी।
Nagpur Accident Video: नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत के बाद जब किसी ने भी मदद नहीं की, तो मजबूर पति ने शव को अपनी मोटरसाइकिल पर बांधकर खुद ही अपने गांव ले जाने का फैसला किया। यह घटना सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे नागपुर जिले के देवलापार थाना क्षेत्र के मोरफटा इलाके में हुई। मृत महिला की पहचान ग्यारसी अमित यादव के रूप में हुई है। दोनों मूलतः मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के निवासी हैं।
#Maharashtra
नागपुर में इंसानियत हुई शर्मसारपत्नी के शव को बाइक पर बांधकर ले जाने को मजबूर हुआ पति
सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत के बाद किसी ने भी मदद नहीं की
खुद ही अपने गांव ले जाने का फैसला किया
बाद में हाईवे पुलिस ने रोका और अस्पताल भेजा pic.twitter.com/Kmg68f0fBT
— Rimjhim Jethani (@RimjhimJethani1) August 11, 2025
courtesy-@RimjhimJethani1
कैसे हुआ हादसा
इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे, देवलापार थाना क्षेत्र के मोरफटा इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें ग्यारसी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अमित ने आसपास के लोगों और वाहनों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई भी उनकी सहायता के लिए आगे नहीं आया।
किसी ने नहीं की मदद
बेबसी के बीच अमित ने अपनी पत्नी के शव को दोपहिया वाहन पर बांधा और उसे सिवनी स्थित अपने गांव ले जाने निकल पड़ा। रास्ते में कई लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन किसी के भी समर्थन की उम्मीद छोड़ चुके अमित नहीं रुके। बाद में हाईवे पुलिस ने उन्हें रोका और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागपुर के मेयो अस्पताल भेजा।