दिल्ली के कालका जी मंदिर के सेवादार की हत्या, प्रसाद को लेकर हुआ था विवाद

Delhi Crime News: कालका जी मंदिर के सेवादार की पीट-पीटकर हत्या, मारपीट का वीडियो सामने आया. चुन्नी प्रसाद मांगने को लेकर हुई बहस के बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में कालकाजी मंदिर के एक सेवादार की पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चुन्नी प्रसाद मांगने को लेकर हुई बहस के बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हत्याकांड का एक वीडियो भी सामने आया है।

चुन्‍नी प्रसाद पर बहस, फिर हिंसा

पुलिस के अनुसार, कुछ लोग दर्शन के लिए कालकाजी मंदिर पहुंचे थे. दर्शन के बाद उन्होंने सेवादार से ‘चुन्नी प्रसाद’ मांगा. इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई. आरोप है कि इन लोगों ने सेवादार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. घायल अवस्था में सेवादार को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसनकी मौत हो गई. मारपीट की इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

प्रसाद मांगने के सवाल पर विवाद

पुलिस के मुताबिक 29 अगस्त की रात 9.30 बजे उसे झगड़े की सूचना मिली। बताया जाता है कि कालकाजी मंदिर में दर्शन के बाद प्रसाद मांगने के सवाल पर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। आरोपियों ने डंडों और मुक्कों से सेवादार पर हमला बोल दिया। उसे बुरी तरह से पीटने लगे। डंडों और मुक्कों के वार से सेवादार बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस संबंध में शनिवार सुबह कालकाजी थाने में बीएनएस की धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की है। इस घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने दक्षिणपुरी निवासी 30 वर्षीय अतुल पांडे नामक एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है। शेष आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।