महिला तस्करी के आरोपो पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, प्रोफेसर पर दर्ज FIR

Bageshwar Dham News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री को महिला तस्कर कहने वाले यूपी के प्रोफेसर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर रविकांत ने 31 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट की थी

Bageshwar Dham News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रविकांत चंदन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है। यह एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(2) के तहत बागेश्वर धाम समिति की ओर से दर्ज कराया गया है। धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी करके इस बात की जानकारी दी है।

सख्त कार्रवाई जरूर हो’

प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी करके दी। अपने वीडियो संदेश में उन्होंने प्रोफेसर की ओर संकेत करते हुए कहा कि कुछ लोग साजिशन हमारी छवि को धूमिल करने की कोशिश में लगे हुए हैं। लेकिन, मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं कभी-भी ऐसा कोई काम नहीं करूंगा जिससे हिंदुओं को नीचा देखना पड़े। मैं हमेशा हिंदू, हिंदुस्तान और हिंदुत्व की सेवा करने के लिए काम करता रहूंगा।

‘लोग अफवाहें फैलाते हैं’

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने प्रोफेसर की ओर से लगाए गए आरोपों को ‘साजिश’ की उपज बताया और कहा कि वो कभी-भी इस तरह की साजिशों को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है कि वो अपनी साजिश में सफल हो जाएगा, तो मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यह उसकी गलतफहमी है। उसे अपनी गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिए। उन्होंने समाज में फैली कुप्रथा ‘जातिवाद’ का जिक्र करते हुए कहा कि वे इसे हर हाल में खत्म करके रहेंगे। उनकी कोशिश है कि समाज में समानता को स्थापित किया जाए ताकि सनातन एकजुट हो।

उन्होंने प्रोफेसर की ओर से लगाए गए आरोपों को ‘प्रारंभ’ बताते हुए कहा कि अभी तो आने वाले दिनों में लोग बहुत कुछ कहेंगे, लेकिन हमें किसी से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने दावा किया कि इस तरह के आरोप आगामी पदयात्रा को लेकर लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि एक वायरल वीडियो को शेयर करते हुए प्रोफेसर रविकांत ने अपनी पोस्ट में विवादित टिप्पणी की थी, जिसके खिलाफ बाबा बागेश्वर धाम समिति ने एफआईआर दर्ज कराई है। इस वीडियो को लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रविकांत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया।