Voter Adhikar Yatra: वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका एक वाहन पर नजर आए। दोनों ही नेता हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी उनके साथ नजर आ रहे थे।
Voter Adhikar Yatra: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले SIR के मुद्दे को लेकर कांग्रेस-राजद सहित सभी विपक्षी दल 17 अगस्त से बिहार में वोटर अधिकार यात्रा पर हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। इनके अलावा दीपंकर भट्टाचार्य, मुकेश सहनी सहित दूसरे कई बड़े नेता इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
प्रियंका के साथ ये नेता भी होंगे शामिल
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव,तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी समेत इंडिया गठबंधन के अन्य नेता भी आज शामिल होंगे। वोटर अधिकार यात्रा के नौंवे दिन के ब्रेक के बाद राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य और मुकेश सहनी के साथ प्रियंका गांधी भी शामिल होने जा रही है।
1300 किलोमीटर की इस यात्रा के जरिये कांग्रेस और महागठबंधन का प्लान 23 जिलों की 50 विधानसभा सीटों तक पहुंचने का है. इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी हैं और अब उन्हें अपनी बहन प्रियंका गांधी का भी साथ मिलने जा रहा है.
प्रियंका गांधी दो दिन के दौरे पर बिहार पहुंच गई हैं. प्रियंका गांधी 26 और 27 अगस्त को वोट अधिकार यात्रा में शामिल होंगी. भाई-बहन की जोड़ी 26 अगस्त को सुपौल और मधुबनी में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होगी. दूसरे दिन यानी 27 अगस्त को प्रियंका गांधी के जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना करने का कार्यक्रम है.
वोटर अधिकार यात्रा का ‘त्रिकोणीय पिच’
वोटर अधिकार यात्रा में प्रियंका गांधी की एंट्री से नया मोमेंटम दे सकती है। राहुल -तेजस्वी यादव पहले से ही इस यात्रा से बिहार की राजनीति में हलचल मचा दिया है। इसके बाद आज प्रियंका के इसमें शामिल होकर ‘त्रिकोणीय पिच’बना सकती हैं। वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी युवाओं और बेरोजगारी का मुद्दा उठा रहे हैं वहीं तेजस्वी यादव सामाजिक न्याय की बात कर रहे हैं और प्रियंका गांधी महिला वोटरों पर फोकस करेंगी। यह त्रिकोणीय पिच बिहार में विपक्ष की ताकत को एक नए स्तर पर ले जाने की कोशिश है।