
सरकारी सेवा के क्षेत्र में बीपी चौधरी को भी मिला “भारत गौरव सम्मान”
नई दिल्ली। भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा पंजीकृत भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन द्वारा आज आल इंडिया रेलवे मेन्स फैडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए “लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
महामंत्री ने सम्मान प्राप्त करने के बाद इसे भारतीय रेल के 13 लाख कर्मचारियों को समर्पित करते हुए कहा कि इस सम्मान के पीछे सबसे बड़ी ताकत रेल कर्मचारियों की है, उनके बिना न फैडरेशन है और न ही महामंत्री।
रेलवे बोर्ड में ओएसडी के पद पर कार्यरत बीपी चौधरी को सरकारी सेवा में उल्लेखनीय कार्य के लिए “भारत गौरव सम्मान” से नवाज़ा गया। दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में आयोजित भव्य समारोह में ये सम्मान दिए गए।

महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने सम्मान हासिल करने के बाद कहा कि चाहे आँल इंडिया रेलवे मेन्स फैडरेशन हो या फिर नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन, इन दोनों के पीछे कर्मचारियों की ताकत सबसे महत्वपूर्ण है। उनकी ताकत की वजह से ही फैडरेशन की बात सुनी जाती है और हम सब उसी ताकत के बल पर कर्मचारी हितों की लड़ाई लड़ने में कामयाब होते हैं।
उन्होंने अवार्ड को कर्मचारियों को समर्पित करते हुए कहा कि सच्चाई ये है कि हम तो नेतृत्व करते है, मगर असल काम जमीन पर लड़ना तो रेलकर्मचारी ही करते हैं। इसलिए इस अवार्ड के सही मायने में हकदार रेल के कर्मचारी ही हैं।