Diamond League Final: नीरज चोपड़ा की नजर ट्रॉफी पर, क्या दोहरा पाएंगे इतिहास

Neeraj Chopra in Diamond League Final: स्टार भारतीय जैवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) स्विट्जरलैंड के प्रतिष्ठित लेट्जिग्रुंड स्टेडियम में डायमंड लीग फाइनल जीतने के इरादे से उतरेंगे।

Neeraj Chopra in Diamond League Final: जैवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा गुरुवार को डायमंड लीग फाइनल में ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेंगे। नीरज (Neeraj Chopra) इस इवेंट में 90 मीटर का बैरियर तोड़ चुके हैं। ज्यूरिख में 28 अगस्त की रात 11:15 बजे मेंस जैवलिन फाइनल की शुरुआत होगी। डायमंड लीग के 14 लीग चरण में से चार में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा शामिल थी जिसमें से चोपड़ा ने केवल दो में ही हिस्सा लिया और 15 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। चोपड़ा ने तीन साल पहले इसी स्टेडियम में अपने एकमात्र डायमंड लीग का खिताब जीता था।

कहाँ देखे डायमंड लीग फाइनल

गुरुवार (28 अगस्त) को भारतीय समयानुसार रात 11:15 बजे शुरू होगी। डायमंड लीग फाइनल 2025 के पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल का सीधा प्रसारण डायमंड लीग के यूट्यूब और फेसबुक पेज पर किया जाएगा। इसके अलावा भारत में फैंस स्पोर्ट्स18 टीवी चैनल पर ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। यह इवेंट JioCinema पर भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।

कौन देगा नीरज चोपड़ा को चुनौती

27 वर्षीय विश्व चैंपियन ने मई में दोहा चरण में 90.23 मीटर का थ्रो हासिल किया चोपड़ा के साथ क्वालीफाई करने वाले पांच अन्य थ्रोअर एंड्रियन मार्डारे, गत चैंपियन पीटर्स, केशोर्न वालकॉट, वेबर और जूलियस येगो हैं। स्विस एथलीट साइमन वीलैंड मेजबान देश की एंट्री के रूप में शामिल हुए। चोपड़ा की सबसे हालिया प्रतियोगिता 5 जुलाई को बेंगलुरु में एनसी क्लासिक में थी, जहां उन्होंने 86.18 मीटर थ्रो के साथ जीत हासिल की।

पीटर्स दो बार के विश्व चैंपियन हैं लेकिन हाल के दिनों में उनकी फॉर्म अच्छी नहीं रही है. उन्होंने अब तक इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ 85.64 मीटर थ्रो किया है जबकि दोहा में वह तीसरे स्थान पर रहे थे. वेबर ने इस साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 91.06 मीटर थ्रो किया है जो उन्होंने 16 मई को दोहा में हुई डायमंड लीग में हासिल किया जिसमें उन्होंने चोपड़ा को पछाड़ दिया था।