Zomato से खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा, प्लेटफॉर्म फीस में बड़ी बढ़ोतरी…

Zomato की प्लेटफॉर्म फीस एक तरह का सर्विस चार्ज है, जो कंपनी के प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने के लिए वसूला जाता है। जोमैटो ने अब अपनी प्लेटफॉर्म फीस में 20 प्रतिशत का इजाफा किया है।

Zomato: ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय फूड डिलीवरी ऐप है. जब भी खाना ऑर्डर करने का बात आती है, तब ज्यादातर लोग अपने फोन में जोमैटो ऐप ही खोलते हैं लेकिन अब जोमैटो ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए अपनी प्लेटफॉर्म फीस में 20 प्रतिशत का इजाफा किया है, जिसके बाद से अब लोगों को जोमैटो से खाना ऑर्डर करने पर पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे. आइए जानते हैं.

जोमैटो ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस

ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो ने कल यानी 2 सितंबर को अपनी प्लेटफॉर्म फीस में 20 प्रतिशत का इजाफा किया है. अब तक जोमैटो की प्लेटफॉर्म फीस 10 रुपये थी, जो अब बढ़कर 12 रुपये हो गई है. ऐसे में अब ग्राहकों को हर ऑर्डर पर 12 रुपये प्लेटफॉर्म फीस के तौर पर देने होंगे।

कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में फीस को 7 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया था. तब कंपनी ने इसे “festive season platform fee” कहा था. इस बार शायद कंपनी इसे “Pre festive season platform fee” कहेगी. मतलब त्योहारों के सीजन के पहले ही आपकी जेब को और हल्का करने की तैयारी. जो आप सोच रहे कि Zomato से नहीं तो उसके दोस्त Swiggy से ऑर्डर कर लेंगे तो उधर आपको 14 रुपये देना होंगे. Swiggy ने एक पखवाड़े पहले ही प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ाया है.

ये भी पढ़े-

GST काउंसिल की बैठक आज से, आम आदमी को मिलेगी बड़ी राहत

जोमैटो अपने ग्राहकों से प्रत्येक ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस के अलावा डिलीवरी चार्ज भी वसूलता है। ग्राहकों को ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के लिए प्लेटफॉर्म फीस, डिलीवरी चार्ज के अलावा रेस्टॉरेंट फीस और जीएसटी का भी भुगतान करना होता है। बताते चलें कि जोमैटो के अलावा, दूसरी दिग्गज ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी भी अपने ग्राहकों से प्रत्येक ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस और डिलीवरी चार्ज वसूल करती है।