कोई नहीं जानता इस रहस्यमयी स्मारक के बारे में, हजारों साल है पुरानी

डबलिन। दुनिया रहस्यों से भरी हुई हैं। कई ऐसे रहस्य हैं जिनके बारे में हजारों सालों से कोई नहीं जान पाया है और आगे भी लगता नहीं है कि इनके बारे में कुछ खास पता चल पाएगा। ऐसी ही एक जगह आयरलैंड के काउंटी मथ में है।

यहां एक प्रागैतिहासिक स्मारक है, जो बॉयरन नदी के उत्तर में ड्रोघेडा से आठ किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। इसका नाम न्यूग्रेंज है। 3200 ईसा पूर्व के आसपास नवपाषाण काल के दौरान बनाया गया एक असाधारण भव्य स्मारक है,

जो कि विश्व प्रसिद्ध स्टोनहेंज और मिस्र के पिरामिडों से भी काफी पुराना है। माना जाता है कि यह स्मारक स्टोनहेंज से लगभग 500 साल पुराना है। यह रहस्यमय स्मारक एक बड़े गोलाकार टीले की तरह है, जिसमें एक आंतरिक पत्थर का मार्ग और कक्ष हैं।

Winter Solstice in Newgrange | Irish America

इन कक्षों में इंसानी हड्डियों के अलावा और कब्र के सामान भी मिल चुके हैं। खुदाई में यहां जली और अधजली मानव अस्थियां मिली हैं, जो ये दर्शाते हैं कि स्मारक के भीतर इंसानी लाशें रखी गई थीं, जिनमें से कुछ का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। 

कई पुरातत्वविदों का मानना है कि इस स्मारक का किसी न किसी प्रकार से धार्मिक महत्व था, यहां शायद किसी प्रकार की पूजा होती होगी। हालांकि इस जगह का इस्तेमाल किस काम में किया जाता था और इसे किसने बनवाया, इसके बारे में अब तक किसी को भी पता नहीं चल पाया है। 

इस जगह की खोज तो बहुत पहले ही हो गई थी जिसके बाद यहां 1962 से लेकर 1975 तक खुदाई का काम चला और इसके बारे में जानने की कोशिश की गई। इस स्मारक के एक कक्ष में 19 मीटर का एक मार्ग है, जो केवल शीतकालीन ऋतु में ही सूर्योदय के समय रोशन होता है। यह भी एक रहस्य ही है। 

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *