Barabanki Bus Accident: बाराबंकी में रोडवेज बस पर पेड़ गिरने से 4 की मौत; कई घायल

Barabanki Bus Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां यूपी रोडवेज की एक बस पर अचानक पेड़ गिर गया। इस हादसे में बस में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

Barabanki Bus Accident: मामला हरख चौराहे के राजा बाजार क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब भारी बारिश के बीच एक रोडवेज बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। बारिश के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो गईं, जिससे वह अचानक बस पर गिर पड़ा। पेड़ के गिरने से बस की छत पूरी तरह चकनाचूर हो गई और कई यात्री उसके नीचे दब गए।

4 की मौत;17 घायल

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने बस में फंसे घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इस हादसे में चालक सहित चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच, घटनास्थल से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें बस के अंदर कुछ लोग फंसे हुए नजर आ रहे हैं।

बचाव में डेढ़ घंटे लगे

तेज बारिश में लगातार वन, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू हुआ। पेड़ काट कर अलग किया गया, जिसमें चालक और तीन की लाशें मिली हैं। वहीं, शीशा तोड़ कर पीछे से अन्य यात्रियों को निकाला गया। इस दौरान चीख-पुकार से मानो क्षेत्र गूंज रहा हो। हर व्यक्ति लोगों के बचाव में लगा था।

 मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम योगी ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

रक्षाबंधन पर UP रोडवेज में महिलाएं करेंगी मुफ्त यात्रा, 1 सहयात्री का टिकट भी माफ

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और राहत कार्य जारी है। साथ ही प्रशासन ने लोगों से भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। बता दें कि बाराबंकी में गुरुवार देर रात से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।