UP News: लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र में मिला 2000kg विस्फोटक, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…

UP News: लखनऊ के बेहटा गांव में सुबह छह बजे एक ज़ोरदार धमाका हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार छापेमारी में ज़ब्त किए गए पटाखों को गहरे गड्ढे में दबाकर नष्ट किया गया था। सुबह उसी गड्ढे में विस्फोट हो गया।

UP News: लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में मंगलवार देर रात फिर यानी 72 घंटे में तीसरा धमाका हुआ। इस गांव में इससे पहले भी दो बार विस्फोट हो चुके हैं, जिनमें एक दंपती और एक गाय की मौत हो चुकी है। 6 लोग घायल हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सुबह इसी में विस्फोट हुआ है। घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं है।

पुलिस द्वारा नियमों की अनदेखी बनी धमाके की वजह

विस्फोटक को डंप करने के लिए कई सतर्कतापूर्वक बरते जाने वाले नियम बताए गए हैं, जिनकी अनदेखी बड़े हादसे को दावत देती है लेकिन पुलिस ने बेहटा गांव से बरामद हुए बारूद और पटाखों को जमीन में एक गड्ढा JCB की मदद से खोदकर उसमें भरकर ऊपर से मिट्टी डाल दी। इस लिहाज से बारूद डंप करने के नियमों की अनदेखी की गई। इसी वजह से तीसरी बार बड़ा धमाका हुआ और क्षेत्र में दहशत फैल गई।

ये भी पढ़े-

छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज मामले में CM का एक्शन, कई पुलिस अधिकारी सस्पेंड

ताजा धमाके की तीव्रता इतनी थी कि बारूद डंपिंग पॉइंट के पास बनी जल जीवन मिशन की पानी की टंकी में दरार आ गई। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ और गांव की पेयजल व्यवस्था भी खतरे में पड़ गई। यह हादसा और बड़ा रूप ले सकता था, जिससे कई निर्दोषों की जान भी जा सकती थी। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर इस भारी नुकसान और खतरे की जिम्मेदारी कौन लेगा?

रविवार की दोपहर 11:30 बजे बेहटा में अवैध पटाखा फैक्ट्री के अंदर भीषण विस्फोट हुआ था। इसमें पटाखा फैक्ट्री के संचालक आलम के मकान की दीवारें, छत उड़ गई थी। आलम और उसकी पत्नी की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हुए थे। धमाके से आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए थे।

ये भी पढ़े-

कानपुर में दुल्हन ने खाने में मिलाई नींद की गोलियां, शादी के 3 दिन बाद ही किया खौफनाक कांड

सोमवार को एसीपी गाजीपुर की निगरानी में गांव में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी शुरू की गई. टीनू उर्फ अली अहमद के घर के सामने आबादी के बीच बने बाड़े से 620 किलोग्राम सुतली बम, 30 किलो बारूद, सुतली और बुरादा बरामद हुआ. घपलू उर्फ याकूब के गोदाम से 6 बोरी देशी पटाखे, 240 किलो बारूद, पटाखा बनाने की सामग्री और पटाखे के खोखे बरामद हुए.

शेरू उर्फ बशीर के गोदाम से 320 किलोग्राम बारूद, 800 किलोग्राम देशी पटाखे, 20 किलोग्राम बारूद और पटाखे के खोखे बरामद हुए. नसीम के खेत में बने गोदाम से देशी पटाखे, बारूद और बुरादा बरामद हुआ. अफजल के खेत में बने गोदाम से पटाखा बनाने की सामग्री और खोखे बरामद हुए. अली अकबर के गोदाम से 700 किलोग्राम देशी पटाखे, 50 किलोग्राम बारूद और 250 किलोग्राम खुली बारूद बरामद हुई.