लखनऊ में BJP के 40 ठाकुर विधायको की बैठक, सपा के बागी विधायक भी मौजूद

Thakur MLA of UP: यूपी की राजधानी लखनऊ में मॉनसूत्र सत्र के दौरान एक होटल में 40 से अधिक विधायक जुटे. ये सभी क्षत्रिय समाज से थे. अब इस जमावड़े ने यूपी की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है.

Thakur MLA of UP:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में 40 विधायकों की एक बैठक हुई, जिसे ‘कुटुंब’ नाम दिया गया. इस बैठक में शामिल होने वाले ज़्यादातर विधायक क्षत्रिय समुदाय से थे. क्षत्रिय विधायकों की यह बैठक सिर्फ़ खाने-पीने और बातचीत तक सीमित नहीं थी, बल्कि ‘कुटुंब’ नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है. इस ग्रुप में सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के भी ठाकुर विधायकों को शामिल किया गया है.

सियासी तापमान बढ़ा

मानसून सत्र शुरू होने के साथ ही विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी, सरकार पर हमलावर रही है. ऐसे में इस बैठक ने विपक्ष को नया मुद्दा दे दिया है. सपा नेताओं ने इसे सरकार की कमजोरी और पार्टी के भीतर असंतोष का संकेत बताया है. दूसरी ओर, भाजपा ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन पार्टी के कुछ नेताओं ने इसे सामान्य मुलाकात करार दिया और कहा कि यह कुटुंब परिवार की मुलाक़ात थी.  कुछ ने कहा कि कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह की जीत की पार्टी थी।

यह भी पढ़ें…

यूपी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष का आरोप- चर्चा न हो इसलिए ध्यान भटका रही सरकार

सपा के बागी विधायक भी मौजूद

सपा के बागी विधायकों की मौजूदगी ने इस घटना को और रोचक बना दिया है. हाल के दिनों में सपा के कई विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर रुख अपनाया है, जिससे उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ‘कुटुंब परिवार’ की बैठक में सपा से निष्कासित एमएलसी राकेश प्रताप सिंह, विधायक अभय सिंह, बसपा विधायक उमा शंकर सिंह, बीजेपी के विधायक अभिजीत सांगा, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित क़रीब 40 से ज़्यादा विधायक और एमएलसी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें…

Pappu Chauhan सपा से निष्काषित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का दिया हवाला

‘कुटुंब परिवार’ नाम से रखी गई इस बैठक में यूपी के क़रीब 40 विधायकों ने शिरकत की थी, जिसमें एक-दो को छोड़कर सभी क्षत्रिय समाज के विधायक थे. किसी विधायक ने इसे जन्मदिन की पार्टी बताया, तो किसी ने कहा कि यह ठाकुर रामवीर की जीत के जश्न में रखी गई दावत है. इसे पारिवारिक निमंत्रण वाली पार्टी बताया गया.

यह भी पढ़ें…