राशि परिवर्तन: देवगुरु बृहस्पति करेंगे इस राशि में प्रवेश, धन के मामले में अच्छा योग

इस साल के अंत तक मकर राशि में ही रहेंगे देवगुरु बृहस्पति

दीपावली के बाद देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 20 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

देवगुरु का यह ग्रह परिवर्तन अच्छा संयोग लेकर आ रहा है। इस साल के अंत तक गुरु मकर राशि में ही रहेंगे।

देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से मेष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही उत्तम योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें

विजयदशमी 2020: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है यह पर्व

इन राशि वालों के लिए साल के अंत तक शुभ समाचार तो प्राप्त होंगे ही साथ ही भूमि वाहन और नौकरी में तरक्की के योग भी बन रहे हैं।

विदित हो कि गुरु को धन, सुख संपत्ति का कारक माना जाता है। इससे पहले  बृहस्पति 13 सिंतबर से धनु राशि में मार्गी हुए थे।

जानिये किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा:

1. मेष राशि वालों के लिए जमीन और वाहन का सपना इस साल पूरा हो सकता है। इस राशि के लोगों को व्यापार में मुनाफा हो सकता है।

2.मिथुन राशि वालों के लिए की जीवनसाथी के साथ अच्छी बनेगी। इस राशि के लोगों के नए आय के साधन बनेंगे। इसके अलावा नौकरी में तरक्की के योग हैं।

3.कन्या राशि के लोगों के लिए बहुत ही उत्तम योग का निर्माण हो रहा है। इस राशि के लोगों की नौकरी की चिंताएं समाप्त होगी। अगर कोई नया बिजनेस किया है तो उसमें लाभ के आसार हैं।

4.तुला राशि वालों के लिए भी यह परिवर्तन सकारात्मक परिणाम लेकर आ रहा है। इस राशि के लोगों के घर में मांगलिक कार्य होंगे। बिजनेस की पुरानी बाधाएं खत्म होंगी। आपके लिए अच्छा संयोग है।

5.मकर राशि वालों के लिए इस परिवर्तन से समाज में आपको सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति के नए साधन तो बनेंगे ही साथ ही जो काम काफी समय से नहीं बन रहे थे, वो भी बनेंगे।

6. कुंभ राशि वालों के लिए भी गुरु का मकर राशि में प्रवेश खासा शुभ होगा। इस राशि के लोगों की धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *