Rashifal 25 August: इन राशि वालों की आज बढ़ सकती हैं समस्याएं, पढ़ें आज का राशिफल

Horoscope 25 August 2025, Rashifal 25 August 2025: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।

Horoscope 25 August 2025, Rashifal 25 August 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 25 अगस्त 2025 को सोमवार है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा, फिर इसके बाद कन्या राशि गोचर करेंगे। आज के दिन अनफा योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। आइए जानते हैं, 25 अगस्त का दिन मीन से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि- शत्रु नतमस्तक होंगे। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक। सूर्य को जल देना, लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। थोड़े गृह कलह के संकेत हैं। प्रेम,संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी। बस गृह कलह से बचें। घरेलू सुख बाधित होगा. भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के संकेत दिख रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। जुबान पर काबू रखें। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- ऊर्जावान बने रहेंगे। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, मानसिक परेशानी बनी रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। अत्यंत शुभकारी समय। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी, प्रेमिका की मुलाकात होगी। भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।