Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां गूगल मैप के भरोसे चल रही एक वैन बनास नदी की क्षतिग्रस्त पुलिया में बह गई।
Rajasthan News: राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। एक वैन गूगल मैप के सहारे रास्ता खोजते हुए बंद पड़ी सोमी-उपरेडा पुलिया से गुजरते समय तेज बहाव में बह गई। वैन में सवार नौ लोगों में से पांच को ग्रामीणों और पुलिस ने सुरक्षित निकाल लिया, जबकि चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें छोटे बच्चे शामिल हैं। अंधेरे में ड्राइवर को खतरा दिखाई नहीं दिया और वैन पुलिया पर चढ़ते ही गहरे गड्ढे में गिर गई।
नदी में बही वैन, 3 की मौत, 1 लापता
जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर थाना क्षेत्र के कानाखेड़ा में रहने वाले एक परिवार के 9 सदस्य मंगलवार को भीलवाड़ा जिले में सवाईभोज दर्शन के लिए गया था। वापसी में यह लोग भीलवाड़ा में रुके। फिर अपने घर लौट रहे थे। इसके लिए इन्होंने गूगल मैप की सहायता ली थी। इस दौरान बनास नदी पर सोमी-उपरेडा पुलिया पर यह गूगल मैप की सहायता से पहुंच गए। यह पुलिया काफी समय से बंद पड़ी थी और ऊपर से पानी भी बह रहा था। चालक ने वैन को पुलिया पर उतार दी। इसमें एक गढ़ा था जिसमें वैन फस गई। बाद में तेज बहाव में बह गई। किसी तरह वैन में सवार लोगों ने सहायता मांगी।
बचे हुए लोगों में नवजात भी शामिल
हादसे में जिन पांच लोगों को सुरक्षित निकाला गया, उनमें दो नवजात शिशु भी शामिल हैं। सभी बचे हुए लोग फिलहाल स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
प्रशासन पर भी उठ रहे सवाल
यह हादसा न केवल स्थानीय प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है, जहां तीन साल से टूटी पुलिया पर चेतावनी बोर्ड या बैरिकेडिंग तक नहीं थी। इसके साथ ही गूगल मैप की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठता है। मौके पर जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी भी पहुंचे हैं। फिलहाल जांच की जा रही है।