गणेश चतुर्थी पर उद्धव-राज ठाकरे की मुलाकात, शिवसेना-मनसे में सुलह के संकेत

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर ठाकरे परिवार की नजदीकियां सुर्खियों में हैं। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे के दादर स्थित आवास ‘शिवतीर्थ’ पहुंचे।

हर साल की तरह इस बार भी राज ठाकरे ने अपने घर पर भगवान गणेश की स्थापना की थी, जहां उद्धव अपनी पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ पहुंचे।

तीसरी बार सार्वजनिक मुलाकात

यह दोनों नेताओं के बीच हाल के दिनों में तीसरी सार्वजनिक मुलाकात है। इससे पहले 5 जुलाई को महाराष्ट्र सरकार द्वारा त्रिभाषा फार्मूला और हिंदी थोपने संबंधी आदेश वापस लेने के बाद दोनों नेता एक मंच पर आए थे। वहीं, पिछले महीने राज ठाकरे उद्धव के बांद्रा स्थित आवास ‘मातोश्री’ जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें…

Vasai में चार मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा…दो की मौत, कई घायल

चुनावी रणनीति में मायने

स्थानीय निकाय चुनावों से पहले ठाकरे भाइयों की नजदीकियां राजनीतिक गलियारों में नए समीकरण की ओर इशारा कर रही हैं। शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के बीच संभावित सुलह की अटकलें जोर पकड़ रही हैं। यदि यह गठबंधन साकार होता है, तो भाजपा और शिंदे गुट के लिए मुंबई और महाराष्ट्र के शहरी इलाकों में नई चुनौती खड़ी हो सकती है।

यह भी पढ़ें…

नकली नोटों पर बड़ा खुलासा… गिरोह असली नोट लेकर करता था दोहरी ठगी

राजनीतिक संदेश

विशेषज्ञों का मानना है कि उद्धव-राज की ये मुलाकातें केवल पारिवारिक स्तर पर नहीं, बल्कि सियासी स्तर पर भी बड़ा संदेश देती हैं। दोनों नेताओं के बीच रिश्तों में आई यह गर्माहट आने वाले चुनाव में राजनीतिक समीकरण को बदल सकती है।

यह भी पढ़ें…

ट्रेन के AC कोच में मिला मासूम बच्ची का शव, मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस में हड़कंप