Lucknow News: लखनऊ के सआदतगंज इलाके में बंद घर में दो सगे भाइयों के शव बरामद हुए। दोनों शवों से बदबू आ रही थी। पुलिस ने उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक घर में दो सगे भाइयों के शव बरामद हुए हैं। दोनों शव घर के अंदर अलग-अलग जगहों पर थे। एक भाई का शव कूड़े के ढेर में दबा था। मृतकों की पहचान राजू पाहवा (62) और रवि पाहवा (58) के रूप में हुई है। दोनों भाई कई वर्षों से अकेले रह रहे कर कूड़ा बीनने का काम करते थे। घर से तेज बदबू आने की शिकायत पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
तेज बदबू आने से खुला राज
सहादतगंज थाना क्षेत्र में स्थित उनके घर से तेज बदबू आने की शिकायत के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का दरवाजा खोला और दोनों भाइयों के शव बरामद किए. प्रारंभिक जांच में शव कई दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं. पुलिस ने मृतकों की बहन को अमीनाबाद में सूचित किया, जो परिवार का एकमात्र जीवित रिश्तेदार है।
ये भी पढ़े-
बेटे को खिलाया जहर, फिर दंपती ने की आत्महत्या, शाहजहांपुर में दर्दनाक मामला
सहादतगंज थाना प्रभारी अजय नारायण सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रारंभिक तौर पर यह मामला बीमारी के कारण मौत का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. उन्होंने कहा, “शवों की स्थिति को देखकर लगता है कि मौत को कुछ दिन हो चुके हैं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सटीक कारणों का पता चलेगा.”
ये भी पढ़े-
Lucknow News: लखनऊ जेल में बंद चंदन हत्याकांड के आरोपी की मौत, KGMU में चल रहा था इलाज