Bihar SIR: बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान लगभग 3 लाख मतदाताओं के दस्तावेजों में गड़बड़ियां पाई गई हैं. चुनाव पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) ने संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किए हैं।
Bihar SIR: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट से 3 लाख मतदाताओं के नाम और कटने की कगार पर हैं। चुनाव आयोग इन वोटरों को नोटिस भेजेगा। इन मतदाताओं ने वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत दावा-आपत्ति के दौरान जरूरी दस्तावेज जमा नहीं कराए थे। ऐसे वोटरों से उनकी नागरिकता की पहचान स्थापित करने को कहा जाएगा। ऐसा नहीं करने पर उनके नाम फाइनल वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किए जाएंगे और वे आगामी विधानसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे।
पहले ही काटे जा चुके हैं 65 लाख नाम
बता दें कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान पहले ही करीब 65 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा चुके हैं. अब दोबारा बड़े पैमाने पर मतदाताओं का नाम सूची से हटाया जा सकता है. हर नाम की जांच और सत्यापन के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सही मतदाता को वंचित नहीं किया जाएगा और उन्हें अपनी पहचान व निवास प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें…
Bihar News: नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे 3 आतंकी, पूरे प्रदेश में हाईअलर्ट
मतदाताओं को नोटिस जारी
ईआरओ द्वारा जारी किए गए नोटिस में किसी खास नियम या कानूनी प्रावधान का उल्लेख नहीं किया गया है. यह केवल एक सामान्य सूचना के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिसका उद्देश्य ड्राफ्ट रोल में प्रविष्टियों के सत्यापन से संबंधित है. नोटिस में यह दर्शाया गया है कि संबंधित मतदाता का नाम गणना फॉर्म और घोषणा के आधार पर फॉरमेट वोटर लिस्ट में शामिल किया गया था. नोटिस में कहा गया है कि आपके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि उनमें कुछ गड़बड़ी है. यह गड़बड़ी इस बात पर संदेह उत्पन्न करती हैं कि आप इस विधानसभा क्षेत्र में मतदाता के रूप में रजीस्टर्ड होने के पात्र हैं.
यह भी पढ़ें…
Patna में छात्रा की मौत से मचा हंगामा, सड़क जाम और पुलिस पर पथराव
आपको बता दें कि बिहार में 24 जून 2025 से 25 जुलाई 2025 तक चल रही निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के गणना चरण के सफल समापन के बाद1 अगस्त, 2025 को निर्वाचक सूची के प्रारूप का प्रकाशन हुआ था. दावे, आपत्तियां और दस्तावेज जमा करने की अवधि 1 अगस्त से 1 सितंबर, 2025 तक है।
यह भी पढ़ें…
प्रशांत किशोर का नीतीश पर हमला: “20 साल सत्ता में, उद्योग नीति सिर्फ चुनावी स्टंट”