Bareilly News: बरेली में शराब पीने से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार बेहोश युवक ही हरियाणा से शराब लेकर आया था।
Bareilly News: यूपी के बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र में शराब पीने से दो किसान दोस्तों की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. तीनों ने शुक्रवार को दिन में एक साथ खेत में बैठकर शराब पी थी. मौके से हरियाणा मार्का शराब की खाली बोतल और कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिली है. जहरीली शराब की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने शराब और कोल्ड ड्रिंक की बोतल को कब्जे में लेकर जांच के लिए लैब भेजा है. इसके साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
गांव के बाहर नलकूप पर पी थी शराब
परिजनों ने बताया कि 39 वर्षीय भगवानदास फरीदाबाद की एक फैक्ट्री में काम करता है। गुरुवार रात वह गांव लौटा और अपने साथ शराब भी लाया। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उसने अपने साथी 38 वर्षीय रामवीर पुत्र पर्वत और 55 वर्षीय सूरजपाल पुत्र लाले के साथ विजयपाल के नलकूप पर बैठकर शराब पी। कुछ देर बाद ही तीनों की हालत बिगड़ने लगी।
उपचार के दौरान तोड़ा दम
गंभीर हालत में परिजनों ने तीनों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान शुक्रवार रात रामवीर की मौत हो गई, जबकि शनिवार सुबह दीपमाला अस्पताल में सूरजपाल ने भी दम तोड़ दिया। वहीं भगवानदास की स्थिति नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।
ये भी पढ़े-
कानपुर में Google Maps की सर्वे कार पर हमला, ग्रामीणों ने चोर समझकर पीटा…
पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भगवानदास के घर की तलाशी की। तलाशी में पुलिस को हरियाणा मार्का शराब की खाली बोतल मिली है। पुलिस अभी मौत की वजह जानने में जुटी है। जानकारी मिलते ही एसपी साउथ और सीओ आंवला मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के बाद अन्य जानकारी दी जाएगी।