PM Modi China Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चीन के तियानजिन पहुंचे, जहां वे रविवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिट में भाग लेंगे।
PM Modi China Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान का दौरा करने के बाद अब चीन पहुंच चुके हैं. कुल 7 सालों बाद पीएम मोदी चीन की धरती पर पहुंचे हुए हैं. वे यहां शंघाई को ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री का ये दौरा अहम इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इससे भारत-चीन संबंधों पर जमी बर्फ पिघलेगी. वर्तमान में जो परिस्थितियां बनी हुई हैं, उसमें चीन और भारत के संबंधों में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं. 7 साल बाद दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष आमने-सामने होंगे लेकिन बिल्कुल बदली हुई परिस्थितियों में, जिसे लेकर पूरी दुनिया की नजर इस दौरे पर है.
एयरपोर्ट पर रेड कारपेट बिछाकर पीएम मोदी का स्वागत
चीन के तियानजिन शहर में पीएम मोदी का प्लेन लैंड होने पर रेड कारपेट बिछाकर भव्य स्वागत हुआ. पीएम मोदी के स्वागत में चीन की कई महिला कलाकार नृत्य करती नजर आ रही हैं. चीन पहुंचने पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा. चीनी में लिखे पीएम मोदी के इस पोस्ट में लिखा गया- शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों के नेताओं के साथ गहन चर्चा और बैठकों की प्रतीक्षा में चीन के तियानजिन में पहुंचा.
पीएम मोदी पहुंचे चीन, गूंज उठे ‘भारत माता की जय’ के नारे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब तियानजिन एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो न सिर्फ उनकी अगुवानी में चीनी डेलिगेशन खड़ा मिला बल्कि रेड कार्पेट बिछाकर उनका शानदार स्वागत भी किया गया. चीन में पारंपरिक तरीके से लाल रूमाल हाथ में लेकर कलाकारों ने उनके सम्मान में नृत्य कियापीएम मोदी जब एयरपोर्ट से तियानजिन पहुंचे, तो यहां उन्हें होटल में भारतीय समुदाय की ओर से एक शानदार वेलकम मिला. पीएम मोदी ने उनसे मुलाकात की और इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वन्दे मातरम’ के नारे भी लगे.
मालूम हो कि इससे पहले मोदी और शी जिनपिंग 2024 में रूस के कजान और 2023 में दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित में ब्रिक्स सम्मेलन मुलाकात कर चुके हैं. बीते हफ्ते ही चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीनी विदेश मंत्री वांग यी सीमा मामलों के विशेष प्रतिनिधियों की 24वीं बैठक में शामिल होने भारत दौरे पर आए थे.