Lucknow News: लखनऊ में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। कई लोगों के मलबे में दबने की भी आशंका जताई जा रही है।
Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ के थाना कुर्सी क्षेत्र के बेहटा बाजार में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके ने इलाके को दहला दिया. यह हादसा उस समय हुआ जब पटाखा व्यवसायी आलम अपने घर में ही बारूद और पटाखे बनाने का काम कर रहे थे. धमाके से पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया, जिसमें आलम, उनकी पत्नी और दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे में 4 लोगों की मौत
प्रारंभिक रिपोर्ट्स में चार मौतों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि सात या इससे अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. मलबे में तीन से अधिक लोग दबे होने की सूचना है और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.
धुएं का गुबार उठने से लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया.