Earthquake: भूकंप के झटकों से हिला अफगानिस्तान, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Afghanistan Earthquake: भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भयानक भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब 12 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक अफगानिस्तान में कई बार भूकंप आया।

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात में तेज भूकंप आया है। 12 बजकर 47 मिनट पर आए इस भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.3 मापी गई है। अफगानिस्तान के साथ-साथ पाकिस्तान के कई हिस्सों में भी तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप से बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है। भूकंप से 250 लोगों की मौत की हो गई है। वहीं कई इलाकों में घर गिर गए हैं। सैकड़ों घायलों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इस भूकंप के झटके दिल्ली एनसीआर तक महसूस किए गए हैं।

भूकंप की वजह से 509 लोगों की मौत

भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ गई है. न्यूज एजेंसी बीएनओ की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 509 लोगों की मौत हुई है. वहीं एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 

कितनी रही भूकंपों की तीव्रता?

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, अफगानिस्तान में पहला भूकंप देर रात 12 बजकर 47 मिनट पर आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र जमीन के 160 किलोमीटर अंदर था। इसके बाद पूरी रात कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

मलबे में दबे हो सकते हैं लोग

तालिबान सरकार के सूत्रों ने बीबीसी को बताया है कि दर्जनों घर गिरने से बड़ी संख्या में लोग मलबे में दबे हैं। इससे आशंका है कि भूकंप में सैकड़ों लोग मारे जा सकते हैं। ज्यादातर घर कुनार प्रांत के नोर्गल जिले की मजार घाटी में क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिसकी सीमा पाकिस्तान से लगती है। यह घाटी एक पहाड़ी इलाके में स्थित है।