Punjab Police: पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी जम्मू-कश्मीर के निवासी बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों पर मोहाली के नयागांव निवासी कैब चालक अनिल कुमार के अपहरण और हत्या का आरोप है।
घटना का खुलासा
आरोपियों ने खरड़ से एक टैक्सी बुक की थी। इसके बाद अचानक चालक का मोबाइल फोन बंद हो गया और कार का कोई पता नहीं चला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तेज़ कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ में उन्होंने अनिल कुमार की हत्या की बात स्वीकार की।
In a major breakthrough, @sasnagarpolice busts a terror module linked to Jaish-e-Mohammad (JeM) and apprehends 3 persons from J&K in abduction & murder of a cab driver and recovers a weapon & vehicle.
In connection with the abduction and murder of cab driver Anil Kumar, resident… pic.twitter.com/Y3uGdRwunl
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) September 2, 2025
बरामदगी और सबूत
-
मृतक चालक की कैब पुलिस ने बरामद कर ली है।
-
आरोपियों के पास से एक .32 बोर की पिस्तौल भी जब्त की गई।
-
शव की तलाश में पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
आतंकी कनेक्शन
-
मुख्य आरोपी साहिल बशीर, जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा थाना क्षेत्र का निवासी है और पहले से ही यूएपीए व आर्म्स एक्ट में वांछित था।
-
उसका भाई ऐजाज़ अहमद पहले जैश-ए-मोहम्मद के लिए हथियार और सामग्री पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।
-
दोनों को जैश के ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) के तौर पर पहचाना गया है।
पंजाब पुलिस की प्रतिक्रिया
पुलिस ने इसे राज्य की सुरक्षा के लिए एक बड़ी कामयाबी बताया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है और किसी भी आतंकी गतिविधि को पंजाब की धरती पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।