Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाते हुए द्वारका जिले से 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 13 नाइजीरियाई और 2 बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि ये सभी बिना वैध वीजा और दस्तावेजों के दिल्ली में लंबे समय से रह रहे थे। द्वारका की ऑपरेशन यूनिट और पुलिस थानों के कर्मचारी नियमित रूप से उन विदेशी नागरिकों के बारे में खुफिया जानकारी जुटा रहे हैं।
लगातार निगरानी और खुफिया अभियान
द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें इलाके में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए नियमित रूप से अभियान चला रही हैं। मोहन गार्डन थाने की 5, एंटी-नारकोटिक्स सेल की 5, उत्तम नगर थाने की 3 और डाबरी थाने की 2 टीमों ने मिलकर यह अभियान चलाया।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए लोग बिना वैध वीजा के भारत में निर्धारित समय से अधिक समय तक रुके हुए थे या अवैध रूप से देश में प्रवेश कर चुके थे।
यह भी पढ़ें…
Delhi में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ से हाहाकार!
गिरफ्तार घुसपैठियों को भेजा गया डिटेंशन सेंटर
द्वारका से पकड़े गए 15 लोगों में नाइजीरियाई नागरिकों में शामिल हैं – ओकुचुकु जॉन ओकाफोर, एजिक इकपारा, ओन्येकाची न्वोनवु, अकुनेसी उगोन्ना, नगोएसिना माइकल नवासा, चिनेदु विक्टर चुकवुडी, फेमी जिमो अदेबाजो, फिदेलिस एकेना नवाचुकवु, ओकेचुकुवु ओगोचुकुवु जॉन, चुकुवेमेका उचे डेनियल, अनिक्फे इग्नाटियस चिकेलू, उचे क्रिस चुक्वुल और डेसमंड अबालिग्बो ओनीबच।
वहीं, बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान अब्दुल मोमिन और नूरुल आलम के रूप में हुई है।
इन सभी को एफआरआरओ (Foreigners Regional Registration Office) के समक्ष पेश किया गया, जहां से उनके निर्वासन का आदेश मिला। इसके बाद उन्हें डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें…
जमानत पर छूटा नाइजीरियाई साइबर फ्रॉड आरोपी भारत से फरार, सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी चिंता
पुलिस का सख्त रुख
पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिले के सभी थानों और ऑपरेशन यूनिट को ऐसे विदेशी नागरिकों की जानकारी जुटाने और कार्रवाई के लिए सतर्क किया गया है, जो बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे हैं।
यह भी पढ़ें…