पवन सिंह–अंजलि विवाद में नया मोड़, यूपी महिला आयोग ने कमिश्नर को लिखा पत्र

Pawan Singh Controversy: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और हरियाणवी सिंगर–एक्ट्रेस अंजलि राघव के बीच जारी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। लखनऊ में हुए एक लाइव शो के दौरान पवन सिंह का अंजलि की कमर को अनुचित तरीके से छूने का वीडियो वायरल होने के बाद अब मामला और गंभीर हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक, यूपी महिला आयोग ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए लखनऊ पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। आयोग ने साफ संकेत दिए हैं कि इस मामले में सख्ती बरती जाएगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस पवन सिंह को पूछताछ के लिए बुलाती है, एफआईआर दर्ज करती है या नोटिस भेजकर उनका पक्ष मांगती है।

विवाद की पृष्ठभूमि
यह मामला 29 अगस्त का है, जब लखनऊ में एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान पवन सिंह कथित तौर पर मंच पर अंजलि राघव की कमर को छूते नजर आए थे। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर पवन सिंह की कड़ी आलोचना हुई।

यह भी पढ़ें…

प्रदेश का महाब्रिज, ऊपर 6 लेन पर दौड़ेंगे वाहन, नीचे 4 ट्रैक पर ट्रेनें…

अंजलि राघव का रिएक्शन
विवाद बढ़ने पर अंजलि राघव ने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया था। वहीं, पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर सफाई देते हुए माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा गलत नहीं था। हालांकि, अंजलि ने उनकी माफी को ठुकरा दिया और उन पर सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने का आरोप भी लगाया।

यह भी पढ़ें…

NIRF Ranking 2025: NIRF की रैंकिंग में IITs का जलवा, आईआईटी कानपुर ने लहराया परचम

आगे क्या?
अब जबकि महिला आयोग खुद आगे आ गया है, पवन सिंह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तय मानी जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर मनोरंजन जगत में महिला कलाकारों की सुरक्षा और सम्मान पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें…

Ayodhya News: पत्नी संग अयोध्या पहुंचे भूटान के PM, रामलला के करेंगे दर्शन