Punjab Flood: पंजाब में भीषण जलप्रलय के बीच भारतीय सेना लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनी हुई है। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में सेना के जवान हेलिकॉप्टर और नावों की मदद से लगातार राहत व बचाव कार्य कर रहे हैं। जख्मी लोगों को निकालना, जरूरत का सामान पहुंचाना और मुश्किल हालात में डटे रहना—हर मोर्चे पर सैनिक मजबूती से खड़े हैं।
भारतीय सेना की वज्र कोर ने शनिवार को चार स्थानों से वीडियो साझा कीं, जिनमें जवान युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे दिखे। सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर संदेश दिया:
“बाढ़ का कहर, धुंधली दृष्टि, डूबे खेत और प्रचंड हवाएं हमें रोक नहीं सकतीं। घायलों को निकालना, सामान पहुंचाना, सैनिक तैनात करना और उम्मीद संग उड़ान—हमारे पंख मिशन के लिए हैं, सीमाओं के लिए नहीं।”
🇮🇳 #OperationRahat | Care with Compassion
In flood-threatened #RukhnewalaKalan, #Ferozepur — the sudden rise of Sutlej waters put embankments and homes at grave risk.
Shoulder-to-shoulder, #GoldenArrowDivision soldiers & villagers toiled day and night, reinforcing the banks and… pic.twitter.com/qwu8a3E3u7— VajraCorps_IndianArmy (@VajraCorps_IA) September 4, 2025
बिगड़े हालात, सभी 23 जिले प्रभावित
पंजाब के सैकड़ों गांव बाढ़ से जूझ रहे हैं। नदियां उफान पर हैं और खेत जलमग्न हो चुके हैं। सभी 23 जिले बाढ़ प्रभावित घोषित किए जा चुके हैं। अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है और किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं।
यह भी पढ़ें…
पंजाब में सांसद राघव चड्ढा का बड़ा ऐलान, बाढ़ पीड़ितों के लिए जारी किए ₹3.25 करोड़
कांग्रेस का राहत अभियान
बाढ़ संकट के बीच कांग्रेस ने भी राहत कार्य शुरू किया है। शनिवार को अमृतसर से चार ट्रकों में राहत सामग्री रवाना की गई।
- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग,
- पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल,
- पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी
ने ट्रकों को हरी झंडी दिखाई।
कांग्रेस ने बताया कि अब तक प्रभावित क्षेत्रों में 1000 बैग चारा और 300 राहत किटें (आटा, दाल, चावल, साबुन और अन्य जरूरी सामान) भेजी जा चुकी हैं।
यह भी पढ़ें…
Punjab में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार
नेताओं का दौरा
भूपेश बघेल, राजा वड़िंग और चन्नी ने शनिवार को श्री खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से हालचाल जाना और स्थानीय बांध को मजबूत करने के लिए नकद राशि भी दी।
यह भी पढ़ें…