Lucknow Rain: लखनऊ स्मार्ट सिटी बारिश में डूबी! गोमती नगर समेत कई इलाकों जलभराव

Lucknow Rain Weather Update: लखनऊ में भारी बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी। हजरतगंज और गोमतीनगर जैसे प्रमुख इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई।

Lucknow Rain Weather Update: मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार से मानसूनी बारिश पश्चिमी यूपी का रुख करेगी। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में बृहस्पतिवार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 19 अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। साथ ही 36 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है।

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में जलभराव की समस्या केवल बरसाती पानी की निकासी से जुड़ी नहीं, बल्कि नालों के अतिक्रमण और गंदगी से भी है। पिछले कई सालों से नालों की सफाई और ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने के दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन हकीकत में सुधार नहीं हुआ। बारिश के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

एक से कक्षा 12 तक स्कूलों की बंदी

बुधवार की देर रात हुई भारी बारिश के चहते लखनऊ शहर के स्कूलों को बंद कर दिया गया। सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में पहले ही 14 अगस्त को चेहल्लुम का अवकाश घोषित है। लखनऊ जिलाधिकारी विशाख जी द्वारा जारी आदेश में एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश सभी प्रकार के बोर्ड पर लागू करने की बात कही है।

यहां है भारी बारिश का यलो अलर्ट

लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

कई लोगों ने जलमग्न सड़कों और घरों में भरे पानी की तस्वीरें और वीडियो साझा कर नगर निगम की आलोचना की। कुछ लोगों ने कहा कि बारिश ने साफ कर दिया कि स्मार्ट सिटी का टैग सिर्फ नाम का है। जब राजधानी का यह हाल है, तो बाकी शहरों में हालात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

बारिश बुधवार रात करीब 9 बजे शुरू हुई और कुछ ही समय में हजरतगंज, गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, चिनहट, इंदिरानगर, अलीगंज, पुरनिया, चौक महानगर, मड़ियांव, जानकी पुरम, आशियाना और पुराने लखनऊ के अधिकांश क्षेत्रों में पानी भर गया। हाल में लखनऊ को स्वच्छ सर्वेक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान मिला है।