CM Yogi ने विधान सभा पर फहराया तिरंगा… इस महापर्व पर प्रदेश वासियों में भरा जोश

Independence Day Celebration: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूपी विधानसभा में झंडा फहराया है। इस दौरान वह परेड की सलामी ली। शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इसके साथ ही प्रदेशवासियों को संबोधित भी किया। प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ की उन्होंने कहा कि आज पूरा देश अपनी स्वतंत्रता पर 78 वर्ष पूरे कर रहा है, इस अवसर पर सबको बधाई देता हूं। देश की स्वतंत्रता एक पैगाम है। अभी हाल ही में देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उनके मार्गदर्शन में ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत के समर्थ और सभ्यता का क्रियान्वयन का मैं उन सभी वीर को सैल्यूट करता हूं , इतना होने के बाद भी दुश्मनी का सिर काट दिया।

यह भी पढ़ें…

79वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को दी बधाई

योगी ने कहा कि ब्रह्मोस की ताकत दुनिया देखी। ब्रह्मोस से आतंकियों की ठिकाने ध्वस्त किए गए। ब्रह्मोस की ताकत पाकिस्तान से पूछिए। स्वदेशी मॉडल से आतंकी ठीकाने तबाह किए गए। स्वतंत्रता का मतलब स्वच्छंदता नहीं हो सकती है। भारत दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था है। स्वदेशी चीज खरीदें भारत को पैसा आएगा।

यह भी पढ़ें…

UP की खेती ने 8 साल में रचा इतिहास, गेहूं-चावल से लेकर गन्ना, दलहन-तिलहन में रिकॉर्ड उत्पादन : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज युवा अपना लोहा मनवा रहा है। युवा अपनी प्रतिभा दिख रहा है। यूपी में निवेश का ड्रीम स्टेट बन गया है। 15 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर है। यूपी आज बीमारू राज्य नहीं है। उत्तर प्रदेश दूसरी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। यूपी 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनेगा। यूपी की प्रति व्यक्ति आय 1.20 लखनऊ रुपए तक पहुंची है। युवाओं को बिना ब्याज के लोन मिल रहा है। जीएसटी देने वालों को बीमा कवर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

CM Yogi की तारीफ MLA पूजा को पड़ी भारी, अखिलेश ने पार्टी से निकाला…