CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एटा में 750 करोड़ रुपये की लागत से बने श्री सीमेंट प्लांट का उद्घाटन किया और इस दौरान कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला।
योगी ने कहा, “पहले भारत को मुगलों ने लूटा, फिर अंग्रेजों ने तबाह किया और जो कुछ बचा रह गया, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने तबाही का नया मंजर पैदाकर देश के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया।” उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों की नीयत कभी ‘सबका विकास’ की नहीं रही, बल्कि इन्होंने सिर्फ अपने परिवार का विकास किया।
सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले एटा अपराध और माफिया का गढ़ माना जाता था, लेकिन अब यह निवेश और बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए जाना जाता है। श्री सीमेंट प्लांट से 500 लोगों को प्रत्यक्ष और 3,000 से अधिक को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की बात उन्होंने कही।
यह भी पढ़ें…
UP News: यूपी में फर्जी सर्टिफिकेट से बने 22 टीचर बर्खास्त, FIR के साथ वेतन वसूली के आदेश
योगी ने दावा किया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश ने 45 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आकर्षित किए हैं, जिनमें से 15 लाख करोड़ जमीन पर उतारे जा चुके हैं। इससे 60 लाख युवाओं को रोजगार मिला है।
यह भी पढ़ें…
अमरोहा से वैष्णो देवी का दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस गिरी, एक की मौत, 40 से ज्यादा घायल
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री सीमेंट जैसे उद्योग केवल उत्पादन ही नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व भी निभा रहे हैं। एटा यूनिट ने अब तक 183 शहीद परिवारों को मुफ्त सीमेंट उपलब्ध कराया है।
योगी ने अंत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य रखा है और उत्तर प्रदेश को भी उसी दिशा में आगे बढ़ना होगा।
यह भी पढ़ें…