Raza Murad Death Rumors: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रजा मुराद को अपनी मौत की झूठी खबरों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेता ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर उनकी मृत्यु को लेकर एक फर्जी पोस्ट वायरल हुई, जिसने उन्हें और उनके परिवार को मानसिक तौर पर परेशान कर दिया।
रजा मुराद ने साफ किया कि वह पूरी तरह स्वस्थ और जीवित हैं। उन्होंने कहा कि लगातार इस तरह की अफवाहों का खंडन करते-करते वह थक चुके हैं।
उन्होंने कहा, “मैं अभी जिंदा हूं और पूरी तरह स्वस्थ हूं। यह बहुत दुखद है कि कुछ लोग बिना सोचे-समझे ऐसी अफवाहें फैलाते हैं। यह न सिर्फ मेरे लिए बल्कि मेरे परिवार और प्रशंसकों के लिए भी परेशानी का सबब बन गया है।”
यह भी पढ़ें…
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari की पूरी हुई शूटिंग, Varun Dhawan ने शेयर कीं तस्वीरें
अभिनेता ने बताया कि उन्हें देश-विदेश से लगातार फोन और संदेश आ रहे हैं। कई लोग उन्हें वायरल पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी भेज रहे हैं। उन्होंने इस तरह की अफवाहों को “शर्मनाक” बताते हुए कहा कि ऐसे लोग जीवन में कुछ हासिल नहीं कर पाते और सस्ती लोकप्रियता के लिए इस तरह की हरकतें करते हैं।
यह भी पढ़ें…
Ram Gopal Varma ने जमकर लताड़ा डॉग लवर्स को…;सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नाखुश
रजा मुराद ने पुलिस से इस गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से पोस्ट फैलाने वालों की पहचान की जा रही है।
गौरतलब है कि रजा मुराद अपनी दमदार आवाज और प्रभावशाली अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पद्मावत, बाजीराव मस्तानी और जोधा अकबर जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए हैं।
यह भी पढ़ें…