Rashifal 21 August: भगवान विष्णु दिलाएंगे दोगुनी तरक्की, धन में होगी वृद्धि

Horoscope 21 August 2025, Rashifal 21 August 2025: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।

Horoscope 21 August 2025, Rashifal 21 August 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 21 अगस्त का दिन विशेष है. राशियों के लिए उत्साह, नए विचार, और साहसी फैसलों के लिए उत्तम रहेगा. जानते हैं कि वो कौन-सी राशि वाले लोग हैं. जिनका दिन लव, करियर, बिजनेस, हेल्थ के मामले में लकी रहेगा और भाग्य का साथ मिलेगा.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए 21 अगस्त का दिन बेहतरीन रहने वाला है. यह दिन नई चीजों के आरंभ के लिए शुभ है. इस दिन धन के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा. सामाजिक प्रगति संभव है और नए चुनौतियों का डट कर सामना करेंगे. परिवार में पुराने विवाद दूर होंगे.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए 21 अगस्त का दिन शुभ रहने वाला है. इस दिन आपको मान-सम्मान और धन, प्रतिष्ठा मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने काम को और ज्यादा अच्छे से करेंगे. इस दिन आपको संपत्ति संबंधी लाभ मिल सकता है. आपके कार्य पूर्ण होंगे.

मिथुन

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे। पारिवारिक मामलों में आप किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह दिन बेहतरीन रहने वाला है. इस आपके सामाजिक और पारिवारिक कार्य पूर्ण होंगे. आप कार्यस्थल पर अपनी स्थिति को मजबूत करने में सक्षम हो पाएंगे. इस दिन नए अवसर लेकर आ सकता है. आपकी मेहनत रंग लाएगी.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह दिन अत्यंत शुभ और लाभकारी साबित होगा. इस दिन सिंह राशि वालों पर सूर्य मजबूत स्थिति में रहेंगे. जीवन में शुभता बनी रहेगी. आपके कार्य अच्छे से पूरे होंगे. साथ ही आपका आत्मबल बढ़ेगा और नेतृत्व करने की क्षमता में वृद्धि होगी.

कन्या राशि

आज का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यदि निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। आप गरीबों की सेवा के लिए भी आगे आएंगे। नौकरी में आपको कुछ समस्याएं आ सकती हैं, जिन्हे आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको सफलता मिलेगी, नौकरी में यदि तकनीकी समस्याएं आपको परेशान कर रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह दिन भाग्यशाली रहेगा. इस दिन आप सही निर्णय ले पाएंगे और आपके कार्य सफल होंगे. ग्रहों की स्थिति आपके लिए फलदायी साबित होगी. माता-पिता का साथ मिलेगा. लव लाइफ में पार्टनर का साथ मिलेगा. अपनी मर्जी से लाइफ को एंजॉय कर पाएंगे.

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटना होगा। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है।

कुंभ राशि

आज का दिन बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी कला और कौशल से लोगों को हैरान करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहकर्मियों से काम को लेकर सलाह मिल सकती हैं।

मीन राशि 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है।