Cricketer Sandeep Patil Birthday: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य, पूर्व क्रिकेटर और कोच संदीप पाटिल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर संदीप पाटिल की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें याद किया। बोर्ड ने उनकी 1983 विश्व कप में शानदार बल्लेबाजी, बतौर कोच उनकी अहम भूमिका और बाद में चयन समिति अध्यक्ष के रूप में योगदान को सराहा।
Here’s wishing Sandeep Patil – the 1983 World Cup-winner and the former #TeamIndia coach & selector – a very happy birthday! 👏🎂 pic.twitter.com/BMOG603wyG
— BCCI (@BCCI) August 18, 2025
संदीप पाटिल का क्रिकेट सफर
जन्म: 18 अगस्त 1956, मुंबई
बल्लेबाज: दाएं हाथ के
गेंदबाज: मध्यम गति के तेज गेंदबाज
टेस्ट डेब्यू: 15 जनवरी 1980 बनाम पाकिस्तान
वनडे डेब्यू: 6 दिसंबर 1980 बनाम ऑस्ट्रेलिया
क्या कहते है संदीप पाटिल आँकड़े
टेस्ट: 29 मैच, 1,588 रन, 4 शतक, 7 अर्धशतक, 9 विकेट
वनडे: 45 मैच, 1,005 रन, 9 अर्धशतक, 15 विकेट
1983 विश्व कप में योगदान
पाटिल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उनकी 32 रनों की पारी भारत की जीत में निर्णायक रही।
यह भी पढ़ें…
‘टीम में एंट्री का केवल एक ही रास्ता’… रोहित-विराट पर हेड कोच गौतम का बयान?
संदीप पाटिल कोचिंग करियर
- क्रिकेट से संन्यास के बाद पाटिल कोचिंग में सक्रिय रहे।
- 14 नवंबर 1996: केन्या के कोच बने।
उनकी कोचिंग में केन्या ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 2003 वनडे विश्व कप (साउथ अफ्रीका) में इतिहास रचते हुए सेमीफाइनल तक पहुँचा।
यह भी पढ़ें…
ICC ODI Rankings: रोहित शर्मा ने ODI रैंकिंग में बाबर को छोड़ा पीछे, टॉप पर गिल
चयन समिति के भी रहे अध्यक्ष
पाटिल 27 सितंबर 2012 से सितंबर 2016 तक बीसीसीआई की चयन समिति के अध्यक्ष रहे।
उनके कार्यकाल में ही भारत ने 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।
यह भी पढ़ें…