Bihar Election से पहले CM Nitish का बड़ा ऐलान, हर परिवार की एक महिला को मिलेंगे 10000

CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की घोषणा की है। इस योजना के तहत राज्य के हर परिवार की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए 10,000 रुपये की पहली किस्त दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने 29 अगस्त को सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार कैबिनेट की बैठक में इस नई योजना को मंजूरी दे दी गई है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए हैं और महिलाएं अब राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

यह भी पढ़ें…

PM Modi और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, राजनीतिक विवाद तेज

2 लाख रुपये तक अतिरिक्त मदद
योजना के तहत रोजगार शुरू करने के छह महीने बाद उसका आकलन किया जाएगा। अगर आवश्यकता पाई गई तो महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। सीएम ने बताया कि सितंबर 2025 से महिलाओं के बैंक खातों में राशि का सीधा हस्तांतरण शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें…

Bihar SIR: तीन लाख वोटरों पर चुनाव आयोग को शक, नोटिस भेजकर मांगा जवाब

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए व्यवस्था
ग्रामीण विकास विभाग योजना की पूरी व्यवस्था और आवेदन प्रक्रिया तैयार करेगा, जिसमें आवश्यकतानुसार नगर विकास एवं आवास विभाग भी सहयोग करेगा। महिलाओं के उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए गांव से लेकर शहर तक हाट-बाजार विकसित किए जाएंगे।

नीतीश कुमार ने विश्वास जताया कि इस योजना से न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी, बल्कि राज्य में ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और लोगों को मजबूरी में पलायन नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें…

Patna में छात्रा की मौत से मचा हंगामा, सड़क जाम और पुलिस पर पथराव