बिहार में बड़े मुद्दों पर नेताओं की निष्क्रियता, भड़के अमित शाह; बुलाई बैठक…

Bihar Politics: केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह बिहार चुनाव को लेकर आज बैठक करने जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक बिहार बीजेपी के कोर ग्रुप के नेताओं को मीटिंग में बुलाया गया है.

Bihar Politics: अमित शाह ने आज बुधवार को बिहार के नेताओं के साथ बैठक बुलाई है. सूत्रों के मुताबिक बिहार बीजेपी के कोर ग्रुप के नेताओं को मीटिंग में बुलाया गया है. पार्टी की चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिहाज से इस बैठक को अहम माना जा रहा है. बैठक में सूबे के नेताओं को खुलकर जमीन पर काम करने और भाषणबाजी को कम करने की नसीहत दी जा सकती है.

मीटिंग में बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री विजय सिंहा और सम्राट चौधरी मौजूद रहेंगेइसके अलावा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवालसंगठन मंत्री भिखु भाई दालसानिया और क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेन्द्र भी मौजूद होंगे.

आज की बैठक में चुनाव से पहले जमीनी सक्रियता को लेकर नसीहत दी जा सकती हैबैठक में सूबे के नेताओं को खुलकर जमीन पर काम करने और भाषणबाजी को कम करने की भी नसीहत दी जा सकती हैकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंहनित्यानंद रायशतीश चन्द्र दुबे भी मौजूद होगें. 

पार्टी नेतृत्व इन मुद्दों पर नाखुश

रिपोर्ट्स के मुताबिक, SIR को लेकर बिहार बीजेपी की जमीन पर निष्क्रियताकेवल मीडिया में सक्रियता जैसे मुद्दों पर केंद्रीय नेतृत्व नाखुश है. राहुल गांधी और तेजस्वी की यात्रा को लेकर कोई ग्राउंड एक्टिविटी नहीं होने से भी बीजेपी का आला नेतृत्व नाखुश है. पीएम मोदी की मां पर गलतबयानी पर भी बिहार बीजेपी के तरफ से कोई ग्राउंड एक्टिविटी नहीं किए जाने से आला नेतृत्व नाखुश है.

इन मुद्दों पर चर्चा?

जानकारी के मुताबिक, बैठक में संगठन के स्तर पर चर्चा होगी जिसमें आवश्यक सुधार भी शामिल है. महत्त्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर बात होगी. बैठक में एनडीए के साथ समन्वय पर भी बात की जाएगी. सरकार के प्रदर्शन पर भी चर्चा होगी. इसके अलावा विपक्ष की वोट अधिकार यात्रा के असर का विश्लेषण होगा. साथ ही पीएम मोदी की पंद्रह सितंबर को पूर्णिया में होनी वाली राली की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होगी. पीएम का ये सीमांचल को लेकर महत्वपूर्ण दौरा है.