Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि प्रदेश में ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ 25 सितंबर 2025 से लागू होगी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
25 सितंबर से शुरू होगी योजना
कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम सैनी ने बताया कि यह योजना 25 सितंबर से लागू होगी। यह दिन पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती भी है, इसलिए इसे विशेष रूप से चुना गया है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक सम्मान प्रदान करना है।
पात्रता शर्तें: किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?
सीएम सैनी ने पात्रता को लेकर साफ़ किया कि:
- 23 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाएं इस योजना की हकदार होंगी।
- विवाहित और अविवाहित दोनों को लाभ मिलेगा।
- लाभार्थी महिला का पिछले 15 साल से हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है।
- अगर किसी परिवार में एक से अधिक पात्र महिलाएं हैं, तो सभी को लाभ मिलेगा।
किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ?
- वे महिलाएं, जिन्हें पहले से किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है, इस योजना से वंचित रहेंगी।
- केवल उन महिलाओं को यह आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिन्हें अन्य योजनाओं से सीधी नकद मदद नहीं मिल रही है।
यह भी पढ़ें…
Baba Ram Rahim: जेल से बाहर आया बाबा राम रहीम, 15 अगस्त को मनाएगा जन्मदिन
विशेष श्रेणियों के लिए अतिरिक्त लाभ
सीएम सैनी ने यह भी स्पष्ट किया कि गंभीर रोगों से जूझ रही महिलाओं को डबल फायदा मिलेगा।
- स्टेज-3 और स्टेज-4 कैंसर रोगी महिलाएं
- 54 दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित महिलाएं
इन श्रेणी की महिलाओं को पहले से पेंशन मिल रही है, इसके बावजूद उन्हें लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ अलग से मिलेगा।
कितनी महिलाओं को मिलेगा फायदा?
योजना के पहले चरण में 20 लाख महिलाओं को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। आने वाले समय में लाभार्थियों की संख्या को और बढ़ाया जाएगा।
यह भी पढ़ें…
HSCW Chairperson रेनू भाटिया का चौंकाने वाला खुलासा, दो महिलाओं पर जांच के आदेश
गजट नोटिफिकेशन और ऐप लॉन्च होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के लिए 7 दिन के भीतर गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा, जिससे महिलाएं सीधे आवेदन कर सकेंगी और पारदर्शी ढंग से लाभ पहुंचाया जा सकेगा।
सरकार की मंशा
हरियाणा सरकार का कहना है कि इस योजना से महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता बढ़ेगी, परिवार की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान मिलेगा।
यह भी पढ़ें…