Cm yogi kanpur visit: यूपी के आईआईटी कानपुर में अगले साल से सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल का संचालन शुरू होगा. मेडटेक के अंतर्गत बन रहे इस अस्पताल का एरियल सर्वे किया और देखा है कि शानदार भवन तैयार हुआ है.
Cm yogi kanpur visit: यह अस्पताल आईआईटी कानपुर के लिए मील का पत्थर साबित होगा. भारत डीपटेक 2025 की दिशा में अपने कदम तेजी से बढ़ा रहा है. यह बातें बुधवार को आईआईटी कानपुर में आयोजित ‘समन्वय’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बातें कहीं.
भारत डीप टेक 2025 की दिशा में: सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश स्तर पर “भारत डीप टेक 2025” का केंद्र बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे. डीप टेक पर एक प्रभावशाली समिट आयोजित करने की आवश्यकता है, जिससे रिसर्च और नवाचार को नई दिशा मिल सके. आईआईटी कानपुर को डीप टेक इनोवेशन का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा. इसके साथ ही स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और युवाओं को वैश्विक तकनीकी प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने पर विशेष जोर दिया जाएगा.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर द्वारा आयोजित ‘समन्वय’ कार्यक्रम में…@IITKanpur https://t.co/RApULxjIAs
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 3, 2025
सीएम योगी ने आईआईटीयंस के सामने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को साझा किया. उन्होंने कहा, 17वीं शताब्दी तक भारत दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था में शामिल था. लेकिन इसके बाद कहीं न कहीं, हम पिछड़ गए. अब आने वाले कुछ सालों में हमें एक बार फिर से दुनिया में नंबर एक अर्थव्यवस्था वाला देश बनना है. यह तभी संभव होगा, जब आप जैसे आईआईटियंस का योगदान इस देश व प्रदेश के लिए होगा. तब हमारा भारत एक विकसित और आत्मनिर्भर वाला भारत बनेगा.
अकादमी और इंडस्ट्रीज एक दिशा में: आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो.मणींद्र अग्रवाल ने कहा, हमारे कार्यक्रम समन्वय का मकसद है इंडस्ट्रीज और अकादमी के बीच समन्वय स्थापित करना. उत्तर प्रदेश के उद्यमी यह जान सकेंगे कि आईआईटी कानपुर में शोध को लेकर क्या काम कर रहे हैं. उद्यमियों को किस तरह की दिक्कतों का सामना अपने क्षेत्र में करना पड़ रहा है? जो दिक्कतें उनकी निकलकर सामने आएंगी, हम उनका समाधान करेंगे.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर द्वारा आयोजित ‘समन्वय’ कार्यक्रम में आज सम्मिलित हुआ।
पिछले लगभग 6 दशक में @IITKanpur ने टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में देश को बहुत कुछ दिया है और मुझे प्रसन्नता है कि आज क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में भी यह संस्थान कार्य कर रहा है।
ऊर्जा… pic.twitter.com/49AmnITnha
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 3, 2025
सरकार हर कदम पर साथ: आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो.मणींद्र अग्रवाल ने कहा, आईआईटी कानपुर को हमेशा ही सरकार व सीएम योगी का पूरा समर्थन मिलता है. सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी तो हमारी कॉल एक रिंग में ही उठा लेते हैं, दूसरी रिंग बजने का मौका ही नहीं देते. ऐसे में सभी आईआईटियंस जोर से हंसने लगे. दरअसल सीएम योगी के सलाहकार व वरिष्ठ आईएएस अफसर अवनीश अवस्थी ने आईआईटी कानपुर से ही अपनी पढ़ाई की है.
एआई से नहीं जायेगी जॉब: आईआईटी कानपुर पहुंचे टीसीएस के चीफ टेक्निकल आफिसर (सीटीओ) डॉ. हैरिक विन ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक का प्रयोग अब सभी क्षेत्रों में बहुत अधिक जरूरी हो गया है. इस तकनीक से जॉब्स जाएंगी नहीं, बल्कि शिफ्ट होंगी. ऐसे भी कह सकते हैं, कर्मचारियों के काम करने का तरीका बदल जाएगा.