राजस्थान रॉयल्स और Rahul Dravid की राहें हुई जुदा, फ्रेंचाइजी से नाता तोड़ा

Rahul Dravid Tenure End With Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स ने जानकारी दी है कि कोच राहुल द्रविड़ और फ्रेंचाइज की राहें आईपीएल 2026 से पहले अलग हो गई हैं.

Rahul Dravid: टीम इंडिया को अपनी कोचिंग में टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले राहुल द्रविड़ ने आईपीएल 2026 से राजस्थान रॉयल्स  (Rajasthan Royals) के हेड कोच पोजिशन से इस्तीफा दे दिया है. राजस्थान रॉयल्स फ्रैंचाइजी ने सोशल मीडिया X पर इसकी जानकारी दी. राजस्थान रॉयल्स ने कहा कि राहुल द्रविड़ को संरचनात्मक समीक्षा के तहत एक बड़ी जिम्मेदारी और बड़ा पद ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया.

RR की फ्रेंचाइजी ने की पुष्टि

भारतीय टीम ने राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का खिताब जीता था। इसके बाद उनके बतौर हेड कोच कार्यकाल समाप्‍त हो गया था। 6 सितंबर 2024 को राजस्‍थान रॉयल्‍स ने उन्‍हें हेड कोच की जिम्‍मेदारी सौंपी थी। द्रविड़ राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए), भारतीय में अंडर-19 और भारतीय मेंस सीनियर टीम के साथ विभिन्न पदों पर रहे हैं।

 

फ्रेंचाइज़ी ने किया धन्यवाद

राजस्थान फ्रेंचाइजी ने आगे लिखा,”फ्रेंचाइज़ी के स्ट्रक्चरल रिव्यू के हिस्से के रूप में राहुल को फ्रेंचाइज़ी में एक बड़े पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे नहीं लेने का फैसला किया. राजस्थान रॉयल्स, इसके खिलाड़ी और दुनिया भर में लाखों प्रशंसक फ्रेंचाइजी के लिए उनकी उल्लेखनीय सेवा के लिए राहुल को हार्दिक धन्यवाद देते हैं.”

ये भी पढ़े-

‘शर्म आनी चाहिए…’ IPL स्लैपगेट वीडियो पर भड़की श्रीसंत की पत्नी; पूर्व IPL चेयरमैन को बताया निर्दयी

2014 और 2015 सीज़न में टीम के मेंटर बनने से पहले, द्रविड़ ने आईपीएल 2012 और 2013 में आरआर की कप्तानी की थी. द्रविड़ के कोचिंग कार्यकाल में राजस्थान रॉयल्स ने बेहद खराब प्रदर्शन किया था. 14 में से टीम ने 10 मैच गंवा दिए थे. सिर्फ चार में ही जीत मिली थी. 10 टीमों के पॉइंट्स टेबल पर टीम नीचे से दूसरी पोजिशन पर थी.

ये भी पढ़े-

Bengaluru Stampede: बेंगलुरु भगदड़ में जान गंवाने वालों की फैमिली को मिलेगा मुआवजा, RCB का ऐलान