Mitchell Starc: वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में हड़कंप, मिचेल स्टार्क का बड़ा बयान…

Mitchell Starc Announces Retirement: ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट और वनडे करियर पर ध्यान देने के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया।

Mitchell Starc Announces Retirement: मिचेल स्टार्क ने मंगलवार, 2 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया. उन्होंने बताया कि वह टेस्ट और वनडे में फोकस करना चाहते हैं, इसलिए ये सही समय है कि इस फॉर्मेट को अलविदा (Mitchell Starc retires from T20I) कहा जाए।

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 2012 से 2024 तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 20 ओवर के प्रारूप में 65 मैच खेले और 79 बल्लेबाजों को आउट किया।  स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 24 जून, 2024 को सेंट लूसिया के ग्रोस आइलेट में भारत के खिलाफ खेला था।

मिचेल स्टार्क ने कर दी संन्यास की घोषणा

स्टार्क ने एक बयान में कहा. “टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है। मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए हर टी20 मैच का मजा लिया है. खासकर 2021 वर्ल्ड कप का. ये बात इसलिए नहीं है कि हमने ट्रॉफी जीती थी बल्कि वो टीम और टूर्नामेंट अलग था. आने वाले भारतीय टेस्ट दौरे, एशेज और 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए, मुझे लगता है कि यह मेरे लिए फ्रेशनेस, फिटनेस और बेस्ट प्रदर्शन बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है. यह गेंदबाजी यूनिट को टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी करने का समय भी देता है.”

स्टार्क के नाम है ये रिकार्ड

बता दें कि Mitchell Starc टी20 इंटरनेशनल मैचों में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं.  क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक विज्ञप्ति के जारी कर स्टार्क के टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा की. (reason behind Mitchell Starc T20I Retirement)

 

स्टार्क (Mitchell Starc on T20I Retirement)  के अनुसार, टेस्ट क्रिकेट उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलना पसंद है.  स्टार्क ने एक बयान में कहा, “टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है. मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए हर टी20 मैच के हर मिनट का आनंद लिया है, खासकर 2021 विश्व कप में, सिर्फ़ इसलिए नहीं कि हम जीते, बल्कि इसलिए भी कि हम एक अविश्वसनीय टीम थे और उस दौरान काफ़ी मज़ा आया.”

यह भी पढ़ें…

सिंधिया परिवार का दबदबा बरकरार, अब महाआर्यमन संभालेंगे MPCA की बागडोर