Elvish Yadav House Firing : मनोरंजन की दुनिया को हम अक्सर ग्लैमर, शोहरत और लग्जरी से जोड़ते हैं। लेकिन इस चमकदार जीवन के पीछे कई बार ऐसे काले सच छिपे होते हैं, जो चौंका देने वाले होते हैं।
हाल ही में मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर हुई फायरिंग हुई। यह हमला तब हुआ जब वह घर पर नहीं थे। सुबह के वक्त तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनके घर के बाहर करीब 25 राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।
एल्विश यादव पर फायरिंग
गुरुग्राम स्थित उनके घर के बाहर सुबह तीन बाइक सवार बदमाशों ने करीब 25 राउंड फायरिंग की। उस समय एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन इस घटना से उनके परिवार और आसपास के लोगों में भय का माहौल है।
यह घटना कोई अकेली नहीं है। बीते कुछ वर्षों में फिल्म, संगीत और कॉमेडी की दुनिया से जुड़े कई सितारे ऐसे ही हमलों का सामना कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें…
Bigg Boss 19: शहबाज या मृदुल किस की होगी बिग बॉस में एंट्री? वोटिंग बैटल से आएगा ट्विस्ट
सितारे जो हमलों का शिकार बने
कपिल शर्मा
कनाडा के सरे शहर में उनके ‘कैप्स कैफे’ पर जुलाई 2024 में दो बार फायरिंग हुई। पहली बार गोलीबारी के दौरान कर्मचारी अंदर मौजूद थे। दूसरी बार फिर हमला हुआ, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस जांच कर रही है लेकिन हमलावर अभी तक पकड़े नहीं गए।
सलमान खान
14 अप्रैल 2024 को मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बदमाशों ने खुलेआम फायरिंग की। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। सलमान को पहले भी इस गैंग से धमकियां मिल चुकी हैं। पुलिस ने गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया।
एपी ढिल्लों
सितंबर 2024 में कनाडा स्थित उनके घर के बाहर गोलीबारी हुई। बाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अपराधी रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली और धमकी दी कि यह हमला सलमान खान से उनकी करीबी की वजह से किया गया।
यह भी पढ़ें…
KBC 17 में महिला ऑफिसर्स बनीं बिग बी की मेहमान, मंच पर गूंजी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वीरगाथा
राकेश रोशन
साल 2000 में अभिनेता और फिल्मकार राकेश रोशन पर ऑफिस के बाहर जानलेवा हमला हुआ था। बदमाशों की गोली लगने से वे घायल हो गए थे। माना जाता है कि यह हमला एक फिल्म प्रोजेक्ट से जुड़े विवाद के कारण किया गया था। इस घटना ने बॉलीवुड में दहशत फैला दी थी।
सिद्धू मूसेवाला
साल 2022 में पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला की कार पर घात लगाकर हमला किया गया। बदमाशों ने उनकी कार पर करीब दो दर्जन गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना इतनी चौंकाने वाली थी कि पूरे देश को झकझोर दिया।
सितारों की सुरक्षा पर सवाल
लगातार हो रही इन घटनाओं से साफ है कि शोहरत के साथ-साथ सुरक्षा का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। चाहे बॉलीवुड हो, म्यूजिक इंडस्ट्री या डिजिटल स्टार्स – अपराधियों के निशाने पर सभी आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें…