Baaghi 4 Review: खूंखार अवतार में लौटे टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त ने लूटी महफ़िल

Baaghi 4 Review: ‘बागी 4’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। टाइगर श्रॉफ की वापसी रोनी के रूप में जबरदस्त है। इस बार उनका लुक और भी खतरनाक है। फिल्म एक्शन, इमोशन और थ्रिल का ऐसा पैकेज देती है।

Baaghi 4 Review: बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म ‘बागी 4’ (Baaghi 4) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ‘रॉनी’ इस बार कहीं अध‍िक खूंखार अवतार में लौट आया है। ‘बागी‘ फ्रेंचाइजी की इस चौथी फिल्‍म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) विलेन बने हैं और इस बार खून-खराबे में मेकर्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। रणबीर कपूर की ‘एनिमल’, और  ‘मार्को’ के बाद पर्दे पर ऐसी फिल्मों का ट्रेंड चल पड़ा है। खैर, रिलीज से पहले ‘बागी 4’ (Baaghi 4) ने अच्‍छी-खासी एडवांस बुकिंग की है। ऐसे में उम्‍मीद यही है कि टाइगर श्रॉफ को महामारी के बाद अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मिलने वाली है।

‘बागी-4’ का बॉक्स ऑफिस पर ‘द बंगाल फाइल्स’ से क्लैश

बागी-4 और द बंगाल फाइल्स के बीच आज बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि शुक्रवार को ये दोनों फिल्मों रिलीज होते ही सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखें तो बागी-4 ने बाजी मार ली है। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक बागी 4 ने अब तक 2.82 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। वहीं द बंगाल फाइल्स 1 करोड़ रुपयों के कलेक्शन के रास्ते पर है। हालांकि ये आंकड़े शुरुआती अनुमानों के हिसाब से हैं और देर रात तक ओपनिंग डे का सही डाटा सामने आएगा।

क्या है फिल्म की कहानी?

रोनी यानि टाइगर श्रॉफ, एक डिफेंस सी फोर्स ऑफिसर, एक दर्दनाक ट्रेन हादसे का शिकार हो जाते है जिसके बाद उसका दिमाग बार-बार अजीब खेल खेलने लगता है। उसे अपनी मोहब्बत आलिशा यानि हरनाज संधू दिखाई देती हैं, जबकि परिवार और भाई जीतू (श्रेयस तलपड़े) उसे समझाते हैं कि आलिशा जैसी कोई लड़की कभी थी ही नहीं। यहीं से शुरू होती है असली रहस्य की कहानी। सबूतों के धागे उसे एक खतरनाक मिशन की तरफ ले जाते हैं, जहां उसका सामना होता है डरावने विलेन चाको (संजय दत्त) और उसके भाई पाउलो (सौरभ सचदेवा) से।

कहानी में स्पष्ट तौर पर एनिमल जैसी फिल्मों का ग्राइटी टच है। विलेन के किरदार, ट्रीटमेंट और सेट डिज़ाइन में वही खुरदुरा, खतरनाक और डरावना माहौल है।

बागी 4′ का बजट, रनटाइम और स्‍क्रीन काउंट

साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित ‘बागी’ फ्रेंचाइजी अपने जबरदस्त एक्शन और मास अपील के लिए पॉपुलर रही है। इस बार मेकर्स ने इसके ग्राफ को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यही कारण है कि फिल्‍म का बजट भी 200 करोड़ रुपये का है। फिल्‍म का रनटाइम 2 घंटे 37 मिनट है। यह फिल्‍म देशभर में 2700 से अध‍िक स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है।

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म ‘बागी 4’ का दर्शक बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे और आज 5 सितंबर को यह मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा स्टारर इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, इसका निर्देशन कन्नड़ डायरेक्टर ए. हर्ष ने किया है। बता दें कि यह साल 2016 में आई ‘बागी’ का चौथा पार्ट है। इससे पहले दर्शकों ने तीन पार्ट को खूब प्यार दिया था।