War 2 ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा रिकॉर्ड, ऋतिक-Jr NTR की फिल्म पर पैसो की बारिश…

War 2 Advance Booking: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर `वॉर 2` की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. यहां जानिए पहले दिन की एडवांस बुकिंग में टिकटों की बिक्री कैसी रही।

War 2 Advance Booking- बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसमें साउथ स्टार जूनियर एनटीआर भी लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच पहले दिन थिएटर्स में मूवी का लुत्फ उठाने के लिए दर्शक जमकर टिकटों की एडवांस बुकिंग कर रहे हैं.

एडवांस बुकिंग से की करोड़ों की कमाई

वॉर 2 की एडवांस बुकिंग की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म अब तक 5.62 करोड़ की कमाई कर चुकी है. इसमें ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं. वॉर 2 के अब तक 6723 शोज के 55773 टिकट्स बिक चुके हैं. हर कोई पहले दिन ही फिल्म देखना चाहता है. 15 अगस्त की छुट्टी का फिल्म को खूब फायदा होने वाला है.

वॉर 2 में जबरदस्त एक्शन

वॉर 2 में फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है. ट्रेलर में ही ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर प्लेन पर एक्शन करते नजर आए हैं. इसके साथ ही ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी का रोमांस देखने को मिलेगा

यह भी पढ़े:

War 2 का सॉन्ग ‘जनाब-ए-अली’ का टीजर आउट, Hrithik vs NTR का धमाकेदार डांस