Inspector Zende Review: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ रिलीज, कॉमिक टाइमिंग नैचुरल

Inspector Zende Review: फैंस के दिलों पर राज करने वाले एक्टर मनोज बाजपेयी की चिन्मय डी. मांडलेकर के डायरेक्शन में बनी एक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ नेटफलिक्स पर रिलीज हो गई है।

Inspector Zende Review: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ को अभिनेता चिन्मय मांडलेकर ने डायरेक्ट किया है और यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। फिल्म मुंबई पुलिस ऑफिसर माधुकर जेंडे की सच्ची कहानी पर आधारित है। जेंडे वही अफसर हैं जिन्होंने अपराधी चार्ल्स शोभराज को दो बार पकड़ा था। पहली बार 1971 में और फिर 1986 में गोवा में, जब वह तिहाड़ जेल से फरार हुआ था। जेंडे का किरदार अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) निभा रहे हैं। फिल्म में शोभराज का नाम बदलकर कार्ल भोजराज कर दिया गया है और इस रोल को अभिनेता जिम सर्भ ने निभाया है।

अभिनय और किरदार

फिल्म की जान हैं मनोज बाजपेयी, जिन्होंने इंस्पेक्टर जेंडे को परतदार और गहराई से जिया है. उनका शांत और विचारशील अंदाज दर्शकों को बांधे रखता है। उनकी आंखों और हावभाव से किरदार की जटिलताएं साफ झलकती हैं। जिम सर्भ खलनायक कार्ल भोजराज के रूप में अपनी शांति और रहस्यमयी व्यक्तित्व से सस्पेंस को और मजबूत करते हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?

झेंडे (मनोज बाजपेयी) एक बेहद साधारण पुलिस अफसर हैं, जिनकी जिंदगी भी बाकी मिडिल क्लास लोगों जैसी है। जब खबर मिलती है कि कार्ल जेल से भाग निकला है, तो उसे पकड़ने का जिम्मा फिर उन्हीं को मिलता है। इसके बाद शुरू होती है मुंबई से गोवा तक की कॉमेडी भरी थ्रिलर रेस। जहां पुलिस और अपराधी का टकराव पारंपरिक हीरो-विलेन वाली लड़ाई नहीं, बल्कि मजाक और गलतियों से भरी दौड़-भाग बन जाता है।

सपोर्टिंग कास्ट और डायरेक्शन

गिरीजा ओक और सचिन खेडेकर अपने गंभीर अभिनय से कहानी को मजबूती देते हैं, वहीं भालचंद्र कदम हल्के-फुल्के हास्य के जरिए फिल्म का संतुलन बनाए रखते हैं. निर्देशक चिन्मय मांडलेकर ने कहानी को धीमी लेकिन सोच-समझकर आगे बढ़ाया है, जिससे हर दृश्य पर ध्यान केंद्रित किया जा सके।

ये भी पढ़े-

Baaghi 4 Review: खूंखार अवतार में लौटे टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त ने लूटी महफ़िल

सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड म्यूजिक

सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म के गहरे टोन को और प्रभावी बनाते हैं। 80s के मुंबई और गोवा का यथार्थपूर्ण चित्रण दर्शकों को उस दौर में ले जाता है।

कुल मिलाकर ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ उन दर्शकों के लिए परफेक्ट है जो केवल थ्रिल नहीं, बल्कि किरदारों की जटिलता और उनके मानसिक संघर्षों को समझना चाहते हैं। यह फिल्म देखने के बाद लंबे समय तक दिमाग में बनी रहती है।

ये भी पढ़े-

Ajey Trailer Released: CM योगी पर बनीं फिल्म ‘अजेय’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस दे रहे रिएक्शन