प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुचे रैपर Badshah, रिश्तों को लेकर पूछा सवाल

Singer Badshah Meet Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे बादशाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रैपर बादशाह अपने भाई के साथ महाराज की शरण में नजर आ रहे हैं।

Singer Badshah Meet Premanand Maharaj: इन दिनों कई सेलेब्स संत प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचते हैं। सिंगर बादशाह संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए वृंदावन पहुंचे हैं। प्रेमानंद महाराज से वह कुछ प्रश्नों के उत्तर लेने पहुंचे हैं। जीवन को लेकर कई सवाल उन्होंने महाराज जी से पूछे।

भाई के साथ सत्संग में पहुंचे बादशाह

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें सिंगर बादशाह, प्रेमानंद महाराज के सत्संग में अपने भाई के साथ पहुंचे हैं। उनके भाई बादशाह की तरफ से सवाल करते हैं? वह पूछते हैं कि हम भाई पहले सोचते थे कि लोगों की मदद करना, सच बोलना ही हमारे जीवन का मकसद है, लेकिन जब सच बोलते हैं तो रिश्ते-नाते दूर हो जाते हैं। ऐसे में क्या करना चाहिए?

इस दौरान बादशाह प्रेमानंद महाराज के आगे एक दम शांत हाथ जोड़कर बैठे नजर आए। उन्होंने बड़े ही ध्यान से प्रेमानंद महाराज की बातें सुनी और उनमें खोए नजर आए।

सिंगर बादशाह के अलावा भी पिछले दिनों शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा भी प्रेमानंद महाराज के सत्संग में पहुंचे थे। कई नामी सिंगर भी पहले वृंदावन प्रेमानंद महाराज जी से मिलने पहुंच चुके हैं। इसमें मीका सिंह, सिंगर बी प्राक शामिल रहे हैं।