Tehran Review: दिल चीरने वाली कहानी है, John Abraham की दमदार एक्टिंग

Tehran Movie Review: देशभक्ति फिल्में बनाने में अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) महारथ हासिल कर चुके हैं। इस कड़ी में अब उनकी एक लेटेस्ट फिल्म तेहरान का नाम भी शामिल हो गया है।

Tehran Movie Review: जॉन अब्राहम की पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म तेहरान सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो गई है. फिल्म में एक्टर डीसीपी राजीव कुमार की भूमिका निभा रहे हैं. जबकि फिल्म में नीरू बाजवा और मानुषी छिल्लर ने भी अहम किरदार निभाया हैं. ऐसे में अब उनकी नई फिल्म ‘तेहरान’ ओटीटी पर आई है, जो सच्ची घटना से रूबरू तो कराती है साथ ही राजनीतिक आईना भी दिखाती है।

निजी दर्द से राष्ट्रीय मिशन तक

जॉन अब्राहम की यह फिल्म दर्शकों को तेज़ रफ्तार एक्शन के साथ-साथ राजनयिक द्वंद्व, अंतरराष्ट्रीय राजनीति और व्यक्तिगत दर्द के एक अनोखे मिश्रण में ले जाती है। यह एक ऐसे अधिकारी की कहानी है जिसे ना केवल दुश्मन मारना चाहता है, बल्कि अपने ही देश ने भी त्याग दिया है और फिर भी वह हार नहीं मानता। राजीव कुमार (जॉन अब्राहम), दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का एक वरिष्ठ अधिकारी, दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास हुए बम विस्फोट की जांच कर रहा है। यह हमला कोई साधारण आतंकी घटना नहीं है, क्योंकि इसमें एक मासूम बच्ची की जान चली जाती है। वही बच्ची जिससे राजीव ने कुछ मिनट पहले गुलदस्ता खरीदा था।

ये भी पढ़े-

Shilpa Shetty और Raj Kundra की बढ़ी मुश्किले, करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप

डायरेक्शन और लेखन उम्दा

तुम अपनी जॉब से ज्यादा प्यार करती हो या फिर देश से… इस तरह के तमाम दमदार डायलॉग्स तेहरान में मौजूद हैं, जो देशभक्ति की भावना जागते हैं। सधी हुई कहानी का सार लेखक रितेश शाह और सह लेखक आशीष वर्मा, बिंदी करिया ने बखूबी पेश किया है, जो इस फिल्म की यूएसपी है। न कोई हो-हल्ला और न कोई ओवर पिच, प्वाइंट टू प्वाइंट स्क्रीनप्ले रखा गया है।

ये भी पढ़े-

मां Sridevi की याद में इमोशनल हुईं Janhvi Kapoor, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस लाजवाब

कमाल की कहानी को पर्दे पर बढ़िया ढंग से पेश करने का काम फिल्म की स्टार कास्ट का होता है, जो तेहरान के मामले में जॉन अब्राहम, मानुषी छिल्लर और नीरू बाजवा जैसे कलाकारों ने बखूबी किया है। सनकी दिल्ली पुलिस ऑफिसर  के किरदार में जॉन का इंटेंस लुक, एक्शन और बुलंद आवाज में डायलॉग डिलीवरी हमेशा की तरह लाजवाब नजर आते हैं। जबकि मानुषी और नीरू ने भी एक्टिंग में अपना सौ प्रतिशत दिया है।

ये भी पढ़े-

Coolie Review: रजनीकांत-नागार्जुन स्टारर ‘कुली’ रिलीज, सिनेमाघरों में जुटी दर्शकों की भीड़