Rohit sharma – virat kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे करियर के भविष्य को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा हो रही है.
Rohit sharma – virat kohli: बता दें कि दोनों खिलाड़ी 2027 विश्व कप में खेलना चाहते हैं, जिसके लिए दोनों खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. विराट लंदन में तो रोहित मुंबई में पसीना बहा रहे हैं. लेकिन ऐसी भी अटकलें भी तेज हैं कि अक्टूबर 2025 में होने वाली ऑस्ट्रेलिया सीरीज दोनों की आखिरी सीरीज हो सकती है.
रोहित-विराट पर के भविष्य पर कोच का जवाब
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें उन्हें विराट और रोहित के भविष्य के बारे में खुलकर बात करते हुए सुना जा सकता है. जब पत्रकार ने गौतम गंभीर से रोहित और विराट के वनडे भविष्य पर सवाल पूछा तो उन्होंने सवाल का सीधे तौर पर तो नहीं, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से कहा…
अगर वो दोनों खिलाड़ी परफॉर्म करेंगे तो टीम के हिस्सा भी जरूर होंगे. लेकिन उन्होंने आगे ये भी कहा कि आप कब शुरू करते हैं और कब खत्म करते हैं ये आप का फैसला होता है इसमें कोच और सिलेक्टर का हाथ नहीं होता है. अगर आप परफॉर्म करे रहे हैं तो आप 40 साल क्या 45 साल की उम्र तक भी खेल सकते हैं, कोई भी आप को रोक नहीं सकता.
टीम में आने का एक ही तरीका
जब गंभीर से ये पूछा गया कि क्या आप को लग रहा है कि वो 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे तो उन्होंने कहा कि ये उनका फैसला होगा, लेकिन सबसे बड़ी और अहम बात उनका परफॉर्मेंस है. यही आप को टीम में सिलेक्ट करा सकती है. गंभीर की बातों से ये साफ हो गया है कि अगर ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी आने वाले वनडे मैचों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हैं तो उनका 2027 वर्ल्ड कप तक रहना पक्का हो जाएगा.
2025 में वनडे मैच
टीम इंडिया इस साल के अंत से पहले 6 वनडे मैच खेलेगी. वह अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी. इस दौरे में वह तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. इसके बाद, वह नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में हिस्सा लेगी. इस तरह, टीम इंडिया के पास 2025 में कुल छह वनडे मैच हैं. रोहित और विराट का इन सीरीज में मैदान में उतरना लगभग तय है. हालांकि, विश्लेषकों का कहना है कि रोहित और विराट का भविष्य इन सीरीज में उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा.
बीसीसीआई का जबाब?
हाल ही में इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में बीसीसीआई के अधिकारी ने पीटीआई से कहा था कि 2027 के वनडे विश्व कप में अभी काफी समय है और इस बड़े टूर्नामेंट से पहले 2026 का टी20 विश्व कप सामने है.