Sumona Chakravarti Painful Post: ‘द कपिल शर्मा शो’ से अपनी पहचान बनाने वालीं छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती का एक इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Sumona Chakravarti Painful Post: कपिल शर्मा शो में नजर आ चुकीं सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर अपने साथ हुए एक शॉकिंग घटना के बारे में बताया है। मुंबई में उनकी गाड़ी पर हमला हुआ जिससे एक्ट्रेस असुरक्षित महसूस करने लगीं। उन्होंने बताया कि लोगों ने उनकी गाड़ी घेर ली थी। दरअसल, मुंबई में लोग मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जब सुमोना साउथ बॉम्बे की ओर से गुजर रही थी। तब प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और गाड़ी का बोनट पीटकर मुस्कुराने लगे। डरी-सहमीं सुमोना ने सेफ्टी को लेकर सवाल उठाया है।
सुमोना ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी
सुमोना चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर इस बात को लेकर एक पोस्ट लिखी। अब डिलीट हो चुकी पोस्ट में सुमोना ने लिखा ‘दोपहर को मैं कोलाबा से फोर्ट की तरफ जा रही थी और अचानक मेरी कार को भीड़ ने रोका। एक आदमी बोनट पर जोर-जोर से हाथ मारा रहा था और मुस्कुरा रहा था। उसके दोस्त मेरी खिड़कियों पर जोर-जोर से हाथ मार रहे थे। वह चिल्ला रहे थे और खूब जोर-जोर से हंस रहे थे। पांच मिनट में ये दो बार हो गया था। वहां कोई पुलिस नहीं थी। मैं साउथ बॉम्बे में इतना असुरक्षित महसूस कर रही थी की बता नहीं सकती।’
View this post on Instagram
सुमोना ने प्रशासन पर उठाया सवाल
सुमोना चक्रवर्ती ने आगे लिखा ‘वह बॉम्बे में कई वर्षों से हैं। उन्हें कभी अनसेफ नहीं फील हुआ। मगर पहली बार उन्हें यहां पर अनसेफ फील हो रहा है। एक टैक्स भरने वाला नागरिक, एक महिला और इस शहर से प्यार करने वाले व्यक्ति के रूप में, मैं ये सब देख कर बहुत परेशान हूं। हम शासन के इस मजाक से बेहतर के हकदार हैं। हमें अपने शहर में सुरक्षित महसूस करने का हक है।’