बिहार की राजनीति पर हेमंत सोरेन का बयान, कहा- वोट चोरी की साज़िश बेनकाब

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिहार विधानसभा चुनाव को ऐतिहासिक करार देते हुए भाजपा और एनडीए पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ता फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रही है और ईडी-सीबीआई के सहारे विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश की जा रही है।

सोरेन ने आरोप लगाया कि विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) दरअसल “वोट चोरी” का नया हथकंडा है। उन्होंने कहा, “देश में अब तक स्पेशल वोटर रिवीजन और इंटेंसिव वोटर रिवीजन होता था, लेकिन यह नया स्पेशल इंटेंसिव वोटर रिवीजन कहां से आ गया? भाजपा अगर पूरे देश में यह कराए तो सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।”

राहुल गांधी को “बड़ा भाई” बताते हुए सोरेन ने कहा कि यह चुनाव किसी पार्टी का नहीं बल्कि देश का है। उन्होंने दावा किया कि 2014 से देश में हालात बदतर हुए हैं और आम जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

यह भी पढ़ें…

CM Stalin जर्मनी-यूके दौरे पर रवाना, निवेश आकर्षित करने और वैश्विक साझेदारी पर है फोकस

झारखंड के मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक संघर्ष का ज़िक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने उन्हें जेल में डालकर भी रोकने की कोशिश की, लेकिन जनता ने साथ दिया। उन्होंने कहा कि अगर वे बाहर रहते तो भाजपा झारखंड में एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत पाती।

यह भी पढ़ें…

झारखंड विधानसभा ने पारित किया प्रस्ताव, शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की उठी मांग

सोरेन ने कहा कि बिहार की धरती हमेशा ऐतिहासिक फैसलों की गवाह रही है और इस बार भी यहां से देश को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने जोर दिया कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता का नहीं बल्कि देश को बचाने का संकल्प है।

यह भी पढ़ें…

तेलंगाना में 50 साल की सबसे भारी बारिश, कामारेड्डी और मेडक में तबाही