Elon musk के आरोपों का Apple ने किया खंडन, ऐप स्टोर को बताया निष्पक्ष

Elon musk: ऐपल ने एलन मस्क के उन दावों को खारिज कर दिया है, जिसमें मस्क ने कहा था कि ऐप रैंकिंग में ऐपल OpenAI के पक्ष में पक्षपात कर रही है।

Elon musk: टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क द्वारा ऐप स्टोर रैंकिंग को लेकर आईफोन निर्माता Apple पर पक्षपात का आरोप लगाने के बाद, टेक दिग्गज Apple ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है और जोर देकर कहा है कि कंपनी का प्लेटफॉर्म ‘निष्पक्ष और पक्षपात रहित’ है। मस्क ने दावा किया था कि एप्पल द्वारा पक्षपात किए जाने के कारण OpenAI का ChatGPT पहले स्थान पर है, जबकि उनके ऐप्स  x और xAI के Grok को दरकिनार किया जा रहा है।

ऐपल का जवाब और तर्क

कंपनी ने जोर देकर कहा, “ऐप स्टोर को निष्पक्ष और पक्षपात रहित बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।” कंपनी के बयान में आगे कहा गया, “हमारा लक्ष्य उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षित खोज और डेवलपर्स के लिए मूल्यवान अवसर प्रदान करना है और तेजी से विकसित हो रही श्रेणियों में ऐप की दृश्यता बढ़ाने के लिए कई लोगों के साथ सहयोग करना है।”

मस्क की नाराजगी का कारण

मस्क ने एक्स पर एप्पल की आलोचना करते हुए कहा था कि उसने कथित तौर पर ओपनएआई के अलावा किसी भी एआई कंपनी के लिए नंबर 1 पर पहुंचना असंभव बना दिया है।

उन्होंने दावा किया कि एक्स न्यूज चार्ट में सबसे ऊपर रहा और ग्रोक को बड़े अपडेट मिले, जिसमें ग्रोक 4 को सभी उपयोगकर्ताओं के लिए मुफ्त बनाना भी शामिल है, फिर भी उनका चैटबॉट कुल मिलाकर पांचवें और उत्पादकता श्रेणी में दूसरे स्थान पर ही पहुंच पाया। इस बीच, चैटजीपीटी ने ऐप स्टोर पर शीर्ष स्थान पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।

यह भी पढ़ें…

Apple को एलन मस्क ने दी धमकी, Open AI को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

सैम ऑल्टमैन और मस्क के बीच भी हुई बहस

मस्क ने आरोप लगाया था कि चैटजीपीटी के लिए एप्पल का समर्थन स्वाभाविक लोकप्रियता से प्रेरित नहीं है। एप्पल ने ऐप स्टोर के एडिटोरियल कंटेंट में चैटजीपीटी को प्रमुखता दी है और ओपनएआई की टेक्नोलॉजी को अपने एप्पल इंटेलिजेंस रोलआउट में शामिल किया है, इसे सीधे सिरी और राइटिंग टूल में इटीग्रेट किया गया। मस्क ने इस मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई की धमकी दी, हालांकि, अभी तक कोई मुकदमा दायर नहीं किया गया है।

एप्पल को अमेरिकी न्याय विभाग से एक प्रमुख अविश्वास मामले का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी एपिक गेम्स के साथ चल रही कानूनी लड़ाई से संबंधित एक फैसले के खिलाफ अपील कर रही है, जिसमें कुछ ऐप स्टोर नियमों में बदलाव करने का आदेश दिया गया था।

यह भी पढ़ें…

Tesla का भारत में पहला चार्जिंग स्टेशन, 14 मिनट की चार्जिंग…

DeepSeek और Perplexity का मुकाबला OpenAI और मस्क के स्टार्टअप xAI से है. OpenAI और xAI, दोनों ने पिछले सप्ताह अपने AI एसिस्टेंट (चैटबॉट), ChatGPT और ग्रोक के नए वर्जन जारी किए। जीपीटी-5 सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है, प्लस सब्सक्राइबर्स इसका अधिक इस्तेमाल कर पाएंगे और प्रो सब्सक्राइबर्स को जीपीटी-5 प्रो तक पहुंच मिलेगी।